Fri. Apr 19th, 2024

    भारत साल 2019 में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की फेरहिश्त से ब्रिटेन को पछाड़ सकेगा है। वैष्विक सलाहकार कंपनी पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस वराह ब्रिटेन के एक कदम आगे बढ़ जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार समान विकास के स्तर और समान आबादी के कारण इस फेरहिश्त मे फ्रांस और ब्रिटेन पीछे होते रहते हैं। हालांकि अगर भारत इस सूची में आगे बढ़ता है तो उसका स्थान स्थायी होगा।

    पीडब्ल्यूसी की वैश्विक अर्थव्यवस्था निगरानी रिपोर्ट के अनुसार निगरानी रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2019 में ब्रिटेन का सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 1.6 फीसदी, फ्रांस की 1.7 फीसदी  और भारत को वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत होगी। इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2019 में फ्रांस और भारत ब्रिटेन को पछाड़ देंगे।  इससे वैश्विक रैंकिंग में ब्रिटेन पांचवे स्थान से गिरकर सातवें स्थान पर पहुँच जाएगा।

    विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 में फ्रांस को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। भारत जल्द ही ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ देगा जो अभी पांचवे स्थान पर है। यह रिपोर्ट वैश्विक अर्थव्यवस्था के रुख और मुद्दों पर गौर करता है। यह

    रिपोर्ट दुनिया की मुख्य अर्थव्यवस्थाओं के अनुमान को प्रकाशित करता है। पीडब्ल्यूसी इंडिया के भागीदार औए नेता रानेन बेनर्जी ने कहा कि यदि कोई बड़ी अड़चन नही आती तो साल 2019-20 में भारत 7.6 प्रतिशत की वृद्धि की मजबूती से लौटेगा। वरिष्ठ अधिकारी माइक जैकमैन ने कहा कि भारत दुनिया की तीव्रता से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

    इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में वैश्विक अर्थव्यस्था की वृद्धि काम रहेगी। विश्व बैंक के आंकड़ो के मुताबिक भारत साल 2017 में 2590 अरब डॉलर  के समान जीडीपी के साथ दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था। भारत ने फ्रांस को अर्थव्यवस्था के लिहाज से पीछे छोड़ दिया है। फ्रांस की जीडीपी 2590 अरब डॉलर की थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *