Sat. Apr 27th, 2024
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका और रणवीर का रिसेप्शन समारोह 1 दिसम्बर को मुंबई के होटल ग्रैंड ह्यात्त में होगा।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने  21 अक्टूबर को अपनी शादी की डेट शेयर कर दी थी। यह खबर आते ही उनके फैन्स इस शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। मेहमानों की लिस्ट से लेकर दूल्हा-दुल्हन के लुक्स और शादी के मंडप तक के बारे में सब सोशल मीडिया पर बातें कर रहें हैं।

https://www.instagram.com/p/BpMR606Bu78/?taken-by=ranveersingh

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका और रणवीर सिंह की शादी जो इटली में होने वाली है वह एक निजी समारोह होगा और मुंबई में 1 दिसम्बर को होने वाले वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के मेहमानों को बुलाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के सबसे भव्य होटल ‘ग्रैंड ह्यात्त’ को रिसेप्शन के लिए बुक किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि, “रिसेप्शन समारोह में दीपिका और रणवीर दोनों के दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। दीपिका और रणवीर जानते हैं कि शादी में न बुलाए जाने की वजह से बहुत लोग नाराज़ हो जाएंगे इसलिए उन्होंने लोगों को खुद फ़ोन कर के रिसेप्शन समारोह में बुलाना शुरू कर दिया है।”

दीपिका और रणवीर एक दुसरे को 6 सालों से डेट कर रहें हैं। इन दोनों का प्यार संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘गोलियों की रास लीला रामलीला’ के सेट से शुरू हुआ था।

https://www.instagram.com/p/BHGzm7SBFNq/?taken-by=ranveersingh

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *