Sat. May 4th, 2024
दीपिका कक्कड़ ने की अपनी पुरानी दोस्त फातिमा सना शेख से मुलाकात, लिखी ये प्यारी बात

टीवी सितारों की ज़िन्दगी बहुत व्यस्त होती है और ऐसे में अपने दोस्तों के साथ मिलकर कुछ गपशप करना तो लगभग नामुमकिन सा ही है। लेकिन जैसी उन्हें मौका मिलता है, वे बिना समय गवाए अपने दोस्तों के साथ समय बिता लेते हैं। और ऐसा ही कुछ हुआ है टीवी शो ‘कहाँ हम कहाँ तुम’ की सोनाक्षी रस्तोगी आका दीपिका कक्कड़ के साथ।

इस मशहूर अभिनेत्री ने कुछ समय निकालकर बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख से मुलाकात की। दोनों बहुत लम्बे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और इतने समय बाद मिलकर बहुत खुश नज़र आ रहे थे। दीपिका ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। जहाँ दीपिका ने कोरल लखनवी कुर्ता पहना है वही फातिमा नीली ड्रेस में चमक रही थी।

https://www.instagram.com/p/B0A_Jk0FRjC/?utm_source=ig_web_copy_link

लेकिन इनकी तस्वीर से ज्यादा आकर्षक था दीपिका का कैप्शन जो उन्होंने अपनी दोस्त फातिमा के लिए लिखा है। बिग बॉस 13 विजेता ने लिखा-“भले ही आप सालों बाद मिले, लेकिन कुछ दोस्तों के साथ आपने जहाँ पर छोड़ा था, वही से शुरू कर लेते हैं। वही गर्मजोशी, वही सम्बन्ध, वही ख़ुशी। आपसे प्यार है फातिमा।”

निश्चित तौर पर, इतना प्यारा नोट पढ़कर दंगल गर्ल फातिमा खुश हो गयी होंगी।

https://www.instagram.com/p/BzIjjPJlfj8/?utm_source=ig_web_copy_link

इस दौरान, दीपिका अपने शो ‘कहाँ हम कहाँ तुम’ में एक टीवी अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं जिसकी एक डॉक्टर रोहित सिप्पी आका करण वी ग्रोवर के साथ नोकझोक होती रहती है। दर्शको की दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आती है और शो प्रसारित होते ही उनके बीच सुपरहिट हो गया है। दोनों में कुछ भी समानता नहीं है लेकिन फिर भी दिल की डोर से दोनों बंधे हुए हैं।

वही दूसरी तरफ, फातिमा इन दिनों अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जिसमे उनके विपरीत राजकुमार राव नज़र आयेंगे। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन भी दिखाई देंगे।

https://www.instagram.com/p/Bx0mJt-h8el/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *