Wed. Apr 24th, 2024
    कहाँ हम कहाँ तुम: दीपिका कक्क्ड़ ने परदे के पीछे अपने ऑनस्क्रीन भाई-बहन के साथ की मस्ती

    ‘बिग बॉस’ की विजेता दीपिका कक्कड़ वर्तमान में अपने नए शो ‘कहाँ हम कहाँ तुम‘ में व्यस्त हैं, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। यह शो, जिसमें करण वी ग्रोवर भी शामिल हैं, संदीप सिकंद द्वारा निर्मित और समीर कुलकर्णी द्वारा निर्देशित है। डेली सोप प्रसारित होने से पहले निर्माताओं द्वारा साझा किए गए प्रोमो ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया था जब यह पता चला कि बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान इस शो के कथाकार होंगे। ‘कहाँ हम कहाँ तुम’ 17 जून को प्रीमियर हुआ और अब तक सफलतापूर्वक चल रहा है।

    https://www.instagram.com/p/Byzi-pqFANc/?utm_source=ig_web_copy_link

    यह दो पूरी तरह से अलग-अलग व्यक्तियों के बीच नवोदित रोमांस के चारों ओर घूमता है। दीपिका द्वारा अभिनीत सोनाक्षी रस्तोगी एक लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री हैं, जो चुलबुली और बेहद दयालु हैं, जबकि करण द्वारा अभिनीत डॉक्टर रोहित सिप्पी एक सफल कार्डियोलॉजिस्ट हैं, जो सुपर प्रैक्टिकल होने के साथ-साथ बहुत शांत हैं। उनके बीच केवल एक ही चीज समान है- दोनों अपने पिछले रिश्ते को लेकर परेशान हैं।

    आज ससुराल सिमर का अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर परदे की पीछे की कुछ तसवीरें साझा की हैं जिसमे वह अपने ऑनस्क्रीन भाई-बहन के साथ नज़र आ रही हैं। वह ऐलिस कौशिक जो उनकी बहन परी बनती हैं और प्रविष्ट मिश्रा जो उनके भाई पुलकित बनते हैं, उनके साथ अजीबो-गरीब मजाकिया चेहरे बनाकर पोज़ दे रही हैं। उनकी ये तसवीरें बेहद ही मजेदार और क्यूट हैं। देखिये यहाँ-
    kahan hum kahan tum
    कुछ दिन पहले, दीपिका ने अपने करियर को लेकर एक प्रकाशन से बात की थी और कहा कि वह अपने रास्ते में आने वाले सभी प्यार से अभिभूत है। अपने करियर के बारे में बड़े पैमाने पर बात करते हुए, अभिनेत्री कहती है कि वह आभारी है जहाँ वह अपने करियर में आ गयी हैं और उसी से संतुष्ट है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी सफलता हासिल करेंगी, लेकिन उन्होंने किया और इसलिए बहुत खुश हैं क्योंकि उन्हें दर्शकों से जो बहुत प्यार मिल रहा है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *