दीपिका कक्क्ड़ छाता लेकर कुछ यूँ बारिश का आनंद लेती दिखाई दी, देखिये तसवीरें

दीपिका कक्क्ड़ टीवी इंडस्ट्री की सबसे सम्मानित और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अब तक तीन शोज का हिस्सा बनी हैं और तीनो ने उनकी लोकप्रियता में योगदान दिया है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फोल्लोविंग कमाल की है जो केवल इसी चीज़ का इंतज़ार करते हैं कि उनका अगला पोस्ट कब आएगा।

गर्मी से राहत देने के लिए, देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है और मुंबईवासी कई हफ्तों से इसका सामना कर रहे हैं। जबकि मुंबई की बारिश वहां के लोगो के मुसीबत का सबब बनी हुई है, दीपिका ने कुछ ऐसी हसीन और प्यारी तसवीरें साझा की है जिसे देख आपको भी बारिश से प्यार हो जाएगा। ‘कहाँ हम कहाँ तुम‘ अभिनेत्री छाता लेकर बारिश में मस्ती करती दिखाई दी। देखिये यहां-

https://www.instagram.com/p/Bzuu99wFWSj/?utm_source=ig_web_copy_link

जबकि वह इन तस्वीरो में काफी क्यूट लग रही थी, उनका फैशन गेम भी टॉप पर था। उन्होंने पिंक और वाइट चेक का कुरता पहना हुआ था और साथ में वाइट पैन्ट्स। साथ में हल्का मेक-अप और गोल्डन हील्स उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

काम की बात की जाये तो, दीपिका इन दिनों शो ‘कहाँ हम कहाँ तुम’ में टीवी अभिनेत्री सोनाक्षी रस्तोगी की भूमिका निभा रही हैं। उनके विपरीत शो में करण वी ग्रोवर नज़र आते हैं जो सर्जन रोहित सिप्पी के किरदार से दर्शको का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में इन दोनों की प्रेम-कहानी दिखाई जाएगी कि कैसे अलग अलग दुनिया होने के बावजूद भी, दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठते हैं।

https://www.instagram.com/p/BzpbBmjlxPT/?utm_source=ig_web_copy_link

दीपिका को अपने डेब्यू शो ‘ससुराल सिमर का’ में सिमर के किरदार से लोकप्रियता मिली थी। फिर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ जीतकर वह टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्री में से एक बन गयी हैं।

व्यक्तिगत ज़िन्दगी की बात करें तो, उन्होंने पिछले साल अभिनेता शोएब इब्राहीम से शादी की थी और अब अपना खुशहाल जीवन बिता रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शनीय हैं और वे सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ क्यूट और रोमांटिक तसवीरें पोस्ट करते दिखाई देते हैं।

https://www.instagram.com/p/BzdJGc1F3sX/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *