Thu. Apr 25th, 2024
    सुरभि चंदना ने साझा की अपने सेक्सी 'संजीवनी 2' सह-कलाकार रोहित रॉय की तस्वीर

    जबसे आइकोनिक शो ‘संजीवनी’ के रिबूट संस्करण ‘संजीवनी 2‘ की घोषणा हुई है, तबसे फैंस अपने उत्साह को काबू नहीं कर पा रहे हैं। निर्माता इस रिबूट से कई नए चहरो को लाने वाली है जिसमे सुरभि चंदना, नमित खन्ना, सायंतनी घोष और रोहित रॉय शामिल है, जबकि दो पुराने चेहरे भी दर्शको को देखने मिलेंगे जो होंगे मोहनीश बहल और गुरदीप कोहली के। शूट शुरू हो चूका है और डॉक्टर ईशानी आका सुरभि अपने सोशल मीडिया पर अपडेट साझा करती रहती हैं।

    https://www.instagram.com/p/BzXhC6EH_8M/?utm_source=ig_web_copy_link

    आज भी सुरभि का सोशल मीडिया ‘संजीवनी’ की कहानियो से भरा हुआ है। आज उन्होंने अपने सह-कलाकार रोहित रॉय के लिए एक स्पेशल पोस्ट किया है। रोहित शो में डॉक्टर वर्धन भी भूमिका में नज़र आएंगे। सुरभि ने उनके लुक की एक तस्वीर साझा की है जिसमे वह ब्लेजर, शर्ट और ट्रॉउज़र में काफी डैशिंग नज़र आ रहे हैं। रोहित के जूते उनके लुक को पूरा कर रहे हैं और उन्हें और भी ज्यादा सेक्सी बना रहे हैं। सुरभि भी उनके लुक से काफी प्रभावित हो गयी हैं और इसलिए फैंस को चिढ़ाने के लिए एक तस्वीर साझा की है।
    अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-“संजीवनी के सेक्सी और शिष्ट वर्धन पर स्पॉटलाइट। पीछे का मास्टरमाइंड। मैं देखने के लिए आप सभी पर छोड़ देती हूँ। साथ ही, भविष्य के संजीवनी के लिए पहले ही अपने दिमाग में इन्हे अपने साथ जोड़ दिया है।” सुरभि ने भले ही फ़्लर्ट करते हुए ये पोस्ट कर दिया हो लेकिन शो में उनकी जोड़ी नमित आका डॉक्टर सिड के साथ बनेगी।

    देखिये उनका पोस्ट-

    ROHIT ROY

    कुछ दिनों पहले, सुरभि ने टीज़र शूट से एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसमे वह मूल संजीवनी की धुन पर थिरकती हुई दिखाई दे रही थी। शो का निर्देशन कौशिक घाटक कर रहे हैं जबकि निर्माण सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा किया जा रहा है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *