Mon. May 6th, 2024
    अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेन्स

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेन्स ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिणी चीनी सागर किसी एक राष्ट्र की संपदा नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अधीन अमेरिका दक्षिणी चीनी सागर में नौचालन औऱ हवाई यात्रा करेगा। चीन दक्षिणी चीनी सागर को अपना रणनीतिक मार्ग बताता है।

    अमेरिका ने दक्षिणी चीनी सागर पर स्वतंत्र नौचालन करना जारी रखा है और इससे चीन में गुस्सा बढ़ गया था। चीन ने कहा कि अमेरिका का यह कदम हमारी संप्रभुता के लिए खतरा पैदा कर रहा है।

    माइक पेन्स ने कहा कि दक्षिणी चीनी सागर किसी एक राष्ट्र की जागीर नही हैं। अमेरिका दक्षिणी चीनी सागर में नौचालन और हवाई यात्रा जारी रखेगा। अंतरराष्ट्रीय कानून इसकी इजाजत देता है और हमारा राष्ट्र हित इसकी मांग करता है।

    माइक पेन्स ने नेताओं से कहा कि इंडो पैसिफिक क्षेत्र में राजसत्ता और आक्रमकता के लिए कोई जगह नहीं है।

    चीन, ब्रूनेई, मलेशिया, वियतनाम, ताइवान और फिलीपीन्स दक्षिणी चीनी सागर पर अपने अधिकार का दावा करते हैं और हर वर्ष इस मार्ग से 3 ट्रिलियन डॉलर के सामान का आयात-निर्यात किया जाता है।

    हाल ही में अमेरिका ने कहा था कि दक्षिणी चीनी सागर में सैन्य गतिविधियां बढ़ाकर चीन अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *