Tue. Mar 19th, 2024
    गोरा होने के फेस पैक

    विषय-सूचि


    हर कोई त्वचा में चमक लाना चाहत है। मॉडल और एक्ट्रेस मेक अप की मदद से ऐसा कर पाती है। लेकिन आप प्राकृतिक चमक लाने के लिए क्या करेंगे?

    यहां पर तुरन्त परिणाम पाने के लिए कुछ तरीके बताए गए है।

    घर पर बनाए हुए प्राकृतिक फेस पैक (natural face packs in hindi)

    1. पपीता का फेस पैक

    सामग्री

    • ¼ बाउल पपीता
    • ½ चम्मच चंदन पाउडर
    • ½ चम्मच एलोवेरा जेल
    • गुलाब का पानी

    प्रक्रिया

    • पपीता पीस लें। इसमें चंदन का पाउडर और जेल मिलाएं।
    • कुछ बूंद गुलाब का रस मिलाएं और सभी को अच्छे से मिला लें।
    • इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
    • अब साधारण पानी से इसको धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    पपीता में पपैं होता है जो त्वचा में चमक लाने के लिए सबसे फायदेमंद है। यह त्वचा के छिद्र के अंदर तक जाकर उसको खोलता है। चंदन पाउडर त्वचा से मृत कोशिकाएं निकालता है और त्वचा का रंग गोरा करता है।

    2. लाल मिट्टी का फेस पैक

    सामग्री

    • 1 चम्मच लाल मिट्टी पाउडर
    • ½ चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
    • 1 चम्मच हल्दी
    • ½ चम्मच शहद
    • गुलाब का रस

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री को गुलाब के रस में मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें।
    • इसे चेहरे पर लगाए और 10 – 15 मिनट के लिए छोड़ दे।
    • हल्के गरम पानी से इसे धो लें।
    • इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    लाल मिट्टी में आयरन ऑक्साइड के गुण होते है। यह सारी गंदगी को छिद्र से बाहर निकालता है। शहद और हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट्स होने की वजह से त्वचा में चमक आती है।

    3. केले का फेस पैक

    सामग्री

    • ½ केला
    • ½ चम्मच शहद
    • 1 चम्मच मक्खन
    • कुछ बूंद गुलाब का रस

    प्रक्रिया

    • केला को पीस ले और उसमें सारी सामाग्री डाल लें। अब अच्छे से मिलाए।
    • इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दे।
    • हल्के गरम पानी से धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    केला और शहद में प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट्स होते है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते है। फ्री रेडिकल्स त्वचा को नुक़सान पहुंचाते है और उसमें रूखापन, मुरझाना, और झुर्रियां आदि मिटाता है। केला त्वचा को नमी प्रदान करते है।

    4. दलिया फेस पैक

    सामग्री

    • 2 चम्मच दलिया
    • 1 चम्मच चंदन पाउडर
    • गुलाब का रस

    प्रक्रिया

    • दलिया और चंदन पाउडर में पर्याप्त पानी मिलाएं।
    • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
    • इस फेस पैक को 15 मिनट के लिए छोड़ दे और उसके बाद पानी से धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    दलिया त्वचा के लिए सबसे फायदेमंद है। यह प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है और इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते है। आखिरकार आपको चमकदार त्वचा और साफ चेहरा मिलता है।

    5. टमाटर फेस पैक

    सामग्री

    • 1 छोटा टमाटर
    • 1 चम्मच चीनी

    प्रक्रिया

    • टमाटर को काटकर पीस लें और उसमें चीनी मिलाएं।
    • इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
    • 10 मिनट के लिए छोड़ दे।
    • उंगलियां गीली करके चेहरे पर ऊपर की तरफ मालिश करें।
    • उसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    टमाटर यदि सही सामग्री के साथ मिलाकर प्रयोग करा जाए तो वह चमक देता है। चीनी और टमाटर चमक लाते है और निशान मिटाते है। टमाटर में मौजूद सौम्य एसिड्स त्वचा के छूटने में मदद करता है।

    6. गुलाब की पत्तियां और दूध का फेस पैक

    सामग्री

    • 2 चम्मच चंदन पाउडर
    • 2 चम्मच दूध
    • कुछ गुलाब की पत्तियां

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
    • त्वचा पर लगाकर 15 – 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
    • ठंडे पानी से धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    ये पत्तियां प्राकृतिक चमक देता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते है जो त्वचा की मरम्मत करते है। इसमें विटामिन ई भी होता है जो त्वचा को जलयुक्त करता है और रंग को गोरा करता है। दूध त्वचा के लिए टोनर की तरह काम करता है।

    7. बादाम फेस पैक

    सामग्री

    • 5-6 बादाम
    • 1-2 चम्मच दूध

    प्रक्रिया

    • बादाम को रात भर के लिए भिगोकर रख दें।
    • अगले दिन इनको पीस लें और एक पेस्ट बना लें।
    • इसे चेहरे और गरदन पर लगाएं।
    • 15 मिनट के बाद धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    इसमें विटामिन ई होता है जो त्वचा की मरम्मत करता है और उसको नमी प्रदान करता है। इसमें ब्लीचिंग गुणवत्ता होती है जो रूखी और बेजान त्वचा में जान लाते है।

    8. बेसन फेस पैक

    सामग्री

    • 2 चम्मच बेसन
    • 1 चम्मच मिल्क क्रीम
    • कुछ बूंद नींबू का रस
    • एक चुटकी हल्दी

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री को मिला लें ताकि एक पेस्ट तैयार हो जाएं। यदि आपकी त्वचा डेयरी उत्पाद के लिए संवेदनशील है तो आप गुलाब का रस ले सकते है।
    • इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने का इंतजार करें।
    • 15 – 20 मिनट के बाद पानी से धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    बेसन को आयुर्वेद में भी त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह मृत कोशिकाओं की परत को हटाता है।

    9. अंडे का फेस पैक

    सामग्री

    • 1 सफेद अंडा
    • 1 चम्मच चने का आटा
    • कुछ बूंद नींबू का रस

    प्रक्रिया

    • अंडे के सफेद हिस्से को बारीक से पीस लें और उसमें चने का आटा और नींबू का रस मिलाएं।
    • इसे अच्छे से चेहरे पर लगाएं और 10 – 15 मिनट तक सूखने दे।
    • पहले हल्के गरम पानी से धोएं, फिर ठंडे पानी से धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    अंडा त्वचा में तुरन्त चमक ला देता है। ये त्वचा के छिद्र को बन्द करते है और त्वचा का रंग गोरा करता है।

    10. खीरा का मास्क

    सामग्री

    • ¼ खीरा
    • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

    प्रक्रिया

    • खीरा काट ले और एक पेस्ट बना लें।
    • इसमें एलोवेरा जेल मिलाए और एक मिश्रण तैयार करें।
    • इसे चेहरे पर 15 – 20 मिनट तक लगाए रखें।
    • इसके बाद साधारण पानी से धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    यह फेस पैक सबसे ज्यादा फ़ायदा पहुंचाता है। खीरा त्वचा के लिए ठंडा रहता है। यह रूखी और बेजान त्वचा में जान लाता है।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *