Sun. Sep 7th, 2025
तेजस्वी के समर्थन में बोले उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र खुशवाहा ने बीते साल के अंत में एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए थे। उन्होंने हाल में कहा कि,’सुशील मोदी को तेजस्वी को शुक्रिया अदा करना चाहिए। तेजस्वी इतने ईमानदार हैं बंगाल खाली करते समय में वे एक चम्मच तक लेकर नहीं गए हैं।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र खुशवाहा ने गुरुवार को राजद के नेता तेजस्वी यादव की आलोचना करने के कारण बिहार के उप-मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। सुशील मोदी ने तेजस्वी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उस बंगले में काफी फिजूल पैसा खर्च किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री खुशवाहा ने तेजस्वी यादव का पक्ष लेते हुए कहा कि,”सुशील मोदी ने उस बंगले को ‘सात-सितारा’ होटल कहा था, जब उसमें तेजस्वी रहते थे। तो अब वे खुद उस ‘सात-सितारा’ होटल में क्यों रहने जा रहे हैं?”

उन्होंने सरकार पर आरोप भी लगाया कि,”राज्य सरकार इन बकवास की बातों को करके जनता का ध्यान मूल समस्याओं जैसे स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा आदि से हटाना चाहती है।”

तेजस्वी यादव नवंबर 2015 में राज्य के उप मुख्यमंत्री बने थे, जिसके बाद 2017 नीतीश कुमार के गठबंधन से अलग होने के बाद मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। कानूनी आदेश के बावजूद उन्होंने सरकारी बंगला खाली नहीं किया था। हाल ही में पटना हाई कोर्ट का आदेश आने के बाद उन्होंने सरकारी आवास छोड़ा है। दो दिन पहले उस घर में सुशील मोदी रहने के लिए आए हैं।

नेता प्रतिपक्ष के रुप में तेजस्वी यादव को नया सरकारी बंगला आवंटित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *