Sat. Apr 20th, 2024
    ARVIND KEJRIWAL

    2019 चुनाव को लेकर सभी पार्टियों का आवाज तेज हो गई है। दिल्ली के सीएम व आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जनता से नया वादा किया है। उन्होंने कहा है कि यदि आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें दिल्ली की सातों सीटें मिलती हैं तो वे सरकार संभालने के दो साल के भीतर ही दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिला देंगे। साथ ही यह भी कहा कि उनकी सरकार हर परिवार को दिल्ली में रहने के लिए घर भी देगी।

    ईस्ट दिल्ली के गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान केजरीवाल ने कांग्रेस के प्रति नाराजगी भी जताई। कहा ‘भाजपा को हराने के लिए वे हमारे से क्यों नहीं आना चाहते हैं समझ नहीं आ रहा है। वे बार-बार हमारे गठबंधन के प्रस्ताव को ठुकरा रहे हैं। पूरे देश में विपक्ष ने भाजपा को हराने के लिए हाथ मिलाए हैं तो दिल्ली में क्यों नहीं।’

    वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का कहना है कि,’आप ने उन्हें कभी गठबंधन में शामिल होने के लिए नहीं कहा है। हमें उनकी ओर कोई जानकारी या न्योता नहीं दिया गया है।’

    उत्तरी दिल्ली के आजादपुर में “केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने वाली बात पर जोर दिया। कहा कि जिस दिन दिल्ली पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाएगा उसके बाद से वे हर परिवार को रहने के लिए घर देने में जुट जाएंगे। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि इस बार प्रधानमंत्री के लिए बल्कि दिल्ली के लिए वोट दें।”

    आप सरकार ने केंद्र पर दिल्ली हाउसिंग ऐजेंसी, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के ठीस से संचालन न करने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि,”केजरीवाल यू-टर्न लेने में माहिर हैं। कुछ समय तक कांग्रेसी उन्हें भ्रष्ट लगती थी, अब वे उसी से हाथ मिलाना चाह रहे हैं।”

    सीएम ने गुरुवार को गांधीनगर में तमाम विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *