Fri. Apr 26th, 2024
    अमेरिका मुस्लिम यात्रा प्रतिबन्ध

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जब से राष्ट्रपति बने है उन्हें मुस्लिम विरोधी नेता के रूप में देखा जाता है। राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले ट्रम्प ने 6 मुस्लिम देशों से अमेरिका आने वाले यात्रियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे।

    ट्रम्प के इस कदम की पूरी दुनिया में काफी आलोचना की गई थी। अब बुधवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने मुस्लिम विरोधी वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। इस वीडियो से एक बार फिर ट्रम्प सबके निशाने पर आ गए।

    https://twitter.com/JaydaBF/status/935609305574903812

    दरअसल ट्रंम्प ने फार राइट ग्रुप ब्रिटेन फ‌र्स्ट की डिप्टी लीडर जायदा फ्रेंसन के ट्वीट को शेयर किया। इस वीडियो में मुस्लिम शरणार्थी युवक द्वारा दिव्यांग डच लड़के को पीटते हुए दिखाया जा रहा है। वहीं ट्रम्प द्वारा दूसरे शेयर किए गए वीडियो में कुछ मुस्लिम वर्जिन मैरी की प्रतिमा को तोड़ते हुए नजर आ रहे है।

    इसके अलावा एक ओर हिंसात्मक वीडियो में इस्लाम से प्रेरित भीड़ ने एक युवक को छत से फेंका और उसके बाद भी बुरी तरह से मारा। गौरतलब है कि ट्रम्प को मुस्लिम विरोधी नेता के रूप में माना जाता है।

    व्हाइट हाउस ने किया ट्रम्प का बचाव

    डोनाल्ड ट्रम्प मुस्लिम विरोधी वीडियो शेयर करके बुरी तरह से आलोचना के शिकार हो रहे है। वहीं अब व्हाइट हाउस ट्रम्प के बचाव में उतरा है। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रम्प लंबे समय से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों के बारे में बात करते रहे है।

    व्हाइट हाउस के प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सचिव राज शाह ने कहा कि राष्ट्रपति इन वर्षों में सुरक्षा मुद्दों को लेकर चर्चा कर रहे है। ट्रम्प ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे के नजरिए से ही ये ट्वीट शेयर किए थे। आगे कहा कि ट्रम्प हमेशा से अमेरिकी लोगों के सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता के रूप में मानते है।

    राज शाह ने कहा कि जो लोग बाहर से अमेरिका में आते है, वे आतंकवादी या अन्य गतिविधियों का खतरा भी उत्पन्न कर सकते है। इसलिए हमारी नीति अमेरिकी लोगों के सुरक्षा के मद्देनजर रहती है।

    शाह ने वीजा लॉटरी प्रणाली को खत्म करने की आवश्यकता को भी दोहराया। जिससे व्यक्तियों को अमेरिका में आने की अनुमति मिलती है, और इसे एक मेरिट-आधारित सिस्टम के साथ बदल सकता है।

    इसलिए ट्रम्प की पहली प्राथमिकता अपने देश के नागरिको की सुरक्षा करना है। साथ ही शाह ने ट्रम्प के मुस्लिम विरोधी होने के आरोपों का खंडन किया है।