Fri. Apr 26th, 2024
    भारत चीन सेना लदाख

    सीमा विवाद को लेकर चीन की साजिश दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। डोकलाम में भारतीय सेना द्वारा रोका जाने पर चीन बुरी तरह से बोखला गया है। इसके बाद चीन अब भारत पर दबाव बनाने के लिए लदाख में एक पुल बनाने की सोच रहा है। चीन यह पुल ऐसी जगह बना रहा है जहाँ भारत से लगी लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल बहुत करीब है। यह लाइन वही है जो भारत की सीमा को चीन की सीमा से अलग करता है। ऐसे में चीन लदाख में यह सेना पुल बनाकर उत्तर में भी भारत पर दबाव बनाने की सोच रहा है।

    जाहिर है सिक्किम के डोकलाम इलाके में पिछले करीबन 55 दिनों से भारतीय सेना ने चीनी सेना को रोक रखा है। इस बात से चीन बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। चीन ने राजनैतिक, कूटनीतिक और कई तरीकों से भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की। इसके बावजूद भारत अपने फैसले पर डटा हुआ है। इसके बाद चीन ने अब लदाख में अपनी साजिश को अंजाम देने की सोची है। चीन ने लदाख से लगी सीमा पर एक सेना पुल बनाने की सोची है। चीन जिस इलाके में पुल बनाने की सोच रहा है, वह इलाका नो मैनस लैंड यानी दोनों देशों में से किसी का नहीं है।

    डोकलाम विवाद

    आपको बता दें भारत और चीन के बीच करीबन 4000 किमी लम्बी सीमारेखा है। इस सीमा पर कई ऐसे इलाके हैं जहाँ सीमा को लेकर विवाद चल रहे हैं। ऐसे में चीन ऐसे ही इलाकों की खोज में है, जिनमे घुसपैठ करके भारत पर दबाव बनाया जा सके। लदाख के इस इलाके में चीन पहले से ही निगाहें जमाये बैठा था। हाल ही में होने वाली सीमा बैठकों ने चीन ने हिस्सा नहीं लिया था। ऐसे में इस इलाके में घुसपैठ करना चीन का नया दांव हो सकता है। लेकिन भारतीय सेनाएं सीमा सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    सम्बंधित: भारत चीन सम्बन्ध

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।