टीवी डांसिंग रियलिटी शो ‘डांस दीवाने‘ के जज तुषार कालिया ने लम्बा सफर तय किया है। एक रियलिटी शो पर प्रतियोगी हों से शो को जज करने तक, उनका सफर बहुत ही रोमांचक और संघर्ष से भरा रहा है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए, उन्होंने अपने सफ़र, माधुरी दीक्षित के डांस नंबर की कोरियोग्राफी करने जैसे कई चीजों पर बात की।
आप डांस शो में कोरियोग्राफर बनने से लेकर थोड़े समय के भीतर ही जज बन गए। शोबिज में अपनी यात्रा के बारे में बताएं।

हम चारों, अर्जुन बिजलानी (मेजबान), शशांक, माधुरीजी और मैं एक-दूसरे के साथ सहज हैं। हमें चैनल द्वारा स्क्रिप्ट नहीं दी गई है। हम ऑन और ऑफ स्क्रीन एक जैसे ही हैं। और इसीलिए मित्रता अच्छी तरह से परिलक्षित होती है। पिछले साल, मुझे माधुरीजी के लिए एक डांस नंबर को कोरियोग्राफ करने का मौका मिला। जब वह डांस करती हैं, तो आप अपनी नजरे उनसे हटा नहीं सकते।
डांस रियलिटी शो को जज करने का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा क्या है?
चूंकि शो में तीन पीढ़ियों के प्रतिभागी भाग लेते हैं, इसलिए उन्हें जज करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन एक कलाकार के रूप में, मुझे लगता है कि उम्र मायने नहीं रखती। मैं एक प्रदर्शन को ये देखकर जज करता हूँ कि ये मेरे दिल को कितना छूता है।