Fri. May 3rd, 2024
    इवांका ट्रम्प और जारेड कुशनर

    इवांका ट्रम्प के पति जारेड कुशनर जैसलमेर में एक शाही शादी में शामिल होने के लिए पहुँच गए हैं। इवांका ट्रम्प के आने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प और दामाद जारेड कुशनर जैसलमेर की शाही शादी में इस हफ्ते  शरीक होंगे। उनका प्रशासन सुरक्षा कार्यक्रम में लगा हुआ है। हालांकि इस सूचना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि 20 से 25 नवम्बर तक दोनों जैसलमेर आयेंगे। इस यात्रा के दौरान जारेड कुशनर और इवांका ट्रम्प राजस्थान के पश्चिम में स्थित सनद दुनेस की भी यात्रा करेंगे।

    अमेरिकी राजदूत को जारेड कुशनर और इवांका ट्रम्प की राजस्थान यात्रा के बाबत कोई जानकारी नहीं है। इस यात्रा के लिए अमेरिकी दूतावास अधिकारियों और सुरक्षा सैनिकों की 50 सदस्यों की एक टीम स्थितियों को जांचने के लिए जैसलमेर पंहुच चुकी है। एसपी राजीव दत्त ने बताया कि जारेड कुशनर और इवांका ट्रम्प एक विशेष विमान से 22 नवम्बर को पंहुचेंगे।

    जिला कलेक्टर ओम कासेरा ने बताया कि जारेड कुशनर और इवांका ट्रम्प के आगमन की अधिकारिक जानकारी और योजना की सूचना आनी अभी बाकी है। सूत्रों के मुताबिक यह अमेरिकी जोड़ा इस व्यापारी घराने की शादी में शरीक होगा और राजस्थान में एक रात भी बिताएंगे। जारेड कुशनर और इवांका ट्रम्प 25 नवम्बर को जैसलमेर से रवाना हो जायेंगे।

    इवांका ट्रम्प ने इससे पूर्व नवम्बर 2017 में भारत के हैदराबाद में वैश्विक उद्यमी सम्मलेन में शिरकत की थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *