Sun. Sep 8th, 2024
    नरेंद्र मोदी जातिवाद

    प्रधानमंत्री ने गुजरात चुनाव में लोगो से अपील करते हुए कहा कि जातिवाद के बहकावे में ना आए, जातिगत मुद्दों से देश के विकास में रुकावट आएँगी। उन्होंने जनता से भाजपा के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान करने और जातिवाद, सम्प्रदायवाद व वंशवादी राजनीती को ख़ारिज करने की जनता से अपील की।

    भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाये गए गुजरात गौरव महासम्पर्क अभियान जिसकी शुरुआत अमित शाह ने अहमदाबाद से कल की थी। शाह के साथ मौजूद मंत्रियों और नेताओ ने घर घर जाकर प्रधानमंत्री के सन्देश को लोगो के साथ साझा किया। मोदी ने एक सभा को सम्बोधित करते हुए अपने लिखित सन्देश को उजागर करते हुए कहा कि याद कीजिये 1995 में यह गुजरात किस स्थिति में था। उस समय को याद दिलाते हुए मोदी ने कहा कि आपलोग फिर से वैसे सरकार कि अपेक्षा करते है जिन्होंने गुजरात को अंधेरे में ले जाने की कोशिश की है।

    प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की है कि वह भारतीय जनता पार्टी को वोट दें ताकि विकास का जो सपना 22 साल पहले पार्टी ने देखा था उसे पूरा किया जा सके। मोदी के द्वारा लिखित पत्र में लिखा है कि जनता गौर करे गुजरात पहले क्या था अब क्या है। सन्देश में लिखा है कि भाजपा सरकारों की अच्छी सरकार का धन्यवाद जिससे कि आज गुजरात विकास के मामले उचाईयों को छू रहा है यही कारण है कि आज पुरे विश्व में गुजरात को लोग जानने लगे है।

    मोदी ने सन्देश में कांग्रेस की आलोचना करते हुए लिखा है कि 22 से 25 साल के लड़के गुजरात के अतीत के बारे नहीं जानते इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। जब यहाँ जातिवाद और सम्प्रदायवाद ने गुजरात को बर्बाद कर दिया था। सन्देश में कहा गया है कि आज फिर कुछ सामाजिक तत्व गुजरात में जातिवाद, वंशवाद,और सम्प्रदायवाद का खेल, खेल रहे है। इस गन्दी राजनीती से गुजरात को बचाने के लिए हमसब गुजरातवासियों को एक साथ आना होगा। इसलिए भाजपा को अपना बहुमूल्य वोट देकर ऐसी विचारधारा वाली राजनीती से मुक्ति पाए जो केवल जातिगत राजनीती करती है।

    प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार को आड़े हाथ लेते हुए नर्मदा परियोजना को अवरुद्ध करने के लिए उनकी आलोचना की। मोदी ने सीधे तौर पर कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास के अनुकूल नहीं रही है फिर भी गुजरात के विकास को नहीं रोक पाई। गुजरात में 9 और 14 दिसम्बर को चुनाव होने है, जनता फैसला करेगी।