Fri. Apr 19th, 2024
    गुजरात विधानसभा चुनाव

    हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावो में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। 9 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को चुनावी प्रचार-प्रसार थम जायेगा। इस चुनाव में प्रदेश में जनसभाओं, लाउड स्पीकर और रोड शो पर रोक लग जाएगी। मंगलवार के बाद हिमचाल प्रदेश में प्रत्याशी सिर्फ डोर-टू-डोर प्रचार कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपनी-अपनी पार्टियों की तरफ से आखिरी रैली करेंगे। भाजपा की तरफ से स्मृति ईरानी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और त्रिवेंद्र सिंह रावत भी चुनावी रैलियों को सम्बोधित करेंगे।

    भाजपा ने झोंकी पूरी ताक़त

    भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पूरी भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व ही इस चुनाव के प्रचार-प्रसार में लगा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वास्थ मंत्री जे.पी. नड्डा और रेलवे मंत्री पीयूष गोयल आदि कई नेता हिमाचल प्रदेश में अपनी पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करने में दिन-रात लगे हुए है।

    कांग्रेस ने नहीं की ज्यादा कोशिश

    कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के चुनावों को लेकर ज्यादा उतावलापन नहीं दिखाया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा की तुलना में कम रैलियां की है। कांग्रेस के हिमचाल प्रदेश में चुनावी प्रचार-प्रसार की पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री उम्मीदवार वीरभद्र सिंह पर है। कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व केंद्रीय वाणिज्यिक मंत्री आनंद शर्मा और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव में प्रचरको की भूमिका निभाई है।

    सीपीआई(एम) ने भी की है कोशिश

    माकपा के नेता सीताराम येचुरी ने भी हिमाचल प्रदेश के चुनावों में अपना जोर लगाया है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए सीताराम येचुरी ने शिमला में रैली की। शिमला में रैली करने की खास वजह पिछले नगर-पालिका में महापौर रहे शिमला के संजय चौहान मैदान में है। संजय चौहान के चुनावी मैदान में होने से सीपीआई(एम) के हौसले बुलंद है क्योंकि संजय चौहान ने शिमला के महापौर बनने से 2012 के वक्त बीजेपी के हौसले पस्त कर दिए थे। सीपीआई(एम) ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अपने 14 प्रत्याशी उतारे है।

    9 नवम्बर को सुबह 8 बजे शुरू मतदान

    हिमाचल प्रदेश के 68 सीटों पर मतदान 9 नवम्बर को होंगे। प्रदेश में सुबह 8 बजे मतदान प्रारम्भ हो जाएगा जो शाम को 5 बजे तक चलेगा। चुनाव के लिए अलग-अलग क्षेत्रो से मतदान में तैनात अधिकारी और सुरक्षाबल के अधिकारी अपने क्षेत्रो के लिए निकल गए है। आज सभी कर्मचारी तहसील और उपतहसील के चुनावी मुख्यालयों में चुनावी रिहर्सल में शामिल होंगे। इसके बाद सभी कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपीएटी दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के चुनाव में 37 हज़ार से ज्यादा कर्मचारी और 17 हज़ार से अधिक सुरक्षाकर्मी इस चुनाव में तैनात होंगे।

    हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रो में कुल 50,25,941 मतदाता है। चुनाव अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि इनमे से 49,88,367 आम मतदाता है और 37,574 सेवारत मतदाता है। कुल 5025941 मतदाताओं में 25,68,761 मतदाता पुरुष, 24,57,166 महिला मतदाता, 14 मतदात्ता थर्ड जेंडर के है। 37,440 पुरुष सेवारत मतदाता और 134 सेवारत महिला मतदाता इसमें शामिल है।