Tue. Jul 9th, 2024
    jay bhanushali biography in hindi

    जय भानुशाली टीवी सीरियल और फिल्मो के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। जय एक अच्छे अभिनेता होने के साथ साथ एक बेहतरीन होस्ट भी हैं। जय एक बहुत अच्छे डांसर भी हैं। जय ने अपने अभिनय की शुरुआत 2005 में की थी। इन्होने ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में अपना सबसे पहला किरदार अभिनय किया था। इन्होने अपने अभिनय से भी ज़्यादा अपने होस्टिंग के टैलेंट से लोगो का प्यार पाया है।

    इन्होने फिल्मो में अपने अभिनय की शुरुआत 2014 में की थी। जय ने डांसिंग शोज ‘झलक दिखला जा’, ‘नच बलिए’ और ‘नच बलिए श्रीमान वर्सेज श्रीमती’ में अपने डांस के हुनर को भी दर्शको के बीच दिखाया है। इन्होने कलर्स टीवी के शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाडी’ सीजन 7 में भी कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।

    जय भानुशाली ने अपने अभिनय के करियर को शुरू करने बाद कभी अपनी ज़िंदगी में पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

    जय भानुशाली का प्रारंभिक जीवन

    जय भानुशाली का जन्म 25 दिसंबर 1984 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। जय ने अपने स्कूल की पढाई ‘बी.पी.एम. हाई स्कूल’, मुंबई से पूरी की है। इन्होने एक मॉडल के रूप में शुरुआत की थी और फिर धीरे धीरे अभिनेता बनने का फैसला लिया था।

    अभिनय के साथ साथ इन्होने होस्टिंग का काम भी शुरू कर दिया था और आज जय भानुशाली इंडिया के बेस्ट होस्ट में से एक माने जाते हैं।

    जय भानुशाली का व्यवसायिक जीवन

    जय भानुशाली ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। जय ने पहले एक सक्षम मॉडल बनने का फैसला लिया था। उन्होंने अपने मॉडलिंग के करियर में सफलता पाने के बाद टीवी सीरियल में अभिनय करने का फैसला लिया था। उन्होंने 2005 में स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में एक छोटा सा किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल में उन्हें शायद ही किसी ने याद रखा होगा।

    इस सीरियल के बाद उन्होंने 2006 में प्ले टीवी के एक एंकर का किरदार अभिनय किया था। 2007 में जय ने अपने पहले बड़े किरदार को दर्शाया था। जय ने सीरियल ‘धूम मचाओ धूम’ में ‘वरुण भास्कर’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल को डिज्नी चैनल पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल के बाद जय को 2007 में ही सीरियल ‘कयामत’ में देखा गया था। जय ने इस सीरियल में ‘नीव शेरगिल’ का किरदार अभिनय किया था।

    यह सीरियल स्टार प्लस पर फरवरी 2007 से मार्च 2009 तक दर्शाया गया था। इस सीरियल के कुल 411 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे। इस सीरियल में जय भानुशाली के साथ मुख्य किरदारों को शब्बीर अलूवालीआ, पंछी बोरा और संजीदा शेख ने अभिनय किया था। इस सीरियल में शुरुआत से अंत तक जय ने मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    2009 में जय ने स्टार प्लस के सीरियल ‘किस देस में है मेरा दिल’ में अभिनय किया था। इस सीरियल में जय ने ‘युवराज’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल में इनका बहुत छोटा सा किरदार दर्शाया गया था। 2010 में इन्हे स्टार वन के सीरियल में देखा गया था। इस सीरियल में इन्होने ‘यश मल्होत्रा’ और ‘आदित्य’ का किरदार अभिनय किया था। यह सीरियल अप्रैल 2010 से दिसंबर 2011 तक दर्शाया गया था।

    इस सीरियल के कुल 470 एपिसोड को टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था। इस सीरियल में मुख्य किरदारों को द्रष्टि धामी और गुरमीत चौधरी ने अभिनय किया था। जय का ‘यश मल्होत्रा’ का किरदार सीरियल में एक सहायक किरदार था। 2012 में इन्होने कलर्स टीवी के सीरियल में अभिनय किया था।

    इस सीरियल का नाम ‘कैरी…… रिश्ता खट्टा मीठा’ था और जय भानुशाली के किरदार का नाम ‘अनुज श्रीवास्तव’ था। यह सीरियल जय भानुशाली का अभी तक का आखरी सीरियल है। इसके बाद उन्हें टेलीविज़न के अवार्ड शोज और रियलिटी शोज में होस्ट की भूमिका निभाते हुए देखा गया था।

    जय भानुशाली के होस्टिंग के करियर की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले ज़ी टीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस’ में होस्टिंग का काम किया था। जय ने इस शो के सीजन 1 से लेकर सीजन 5 तक के सभी एपिसोड में होस्ट की भूमिका बखूबी निभाई है। इसके अलावा जय ने 2014 में ‘दिल से नाचें इंडियावाले’ में भी होस्ट का काम किया था। उन्होंने 2016 में ‘द वोइस इंडिया किड्स’ और 2017 में ‘सबसे बड़ा कलाकार’ में भी होस्ट की भूमिका निभाई थी। 2019 में इन्हे ‘सोनी टीवी के शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ में भी होस्टिंग करते हुए देखा गया है।

    होस्टिंग के अलावा जय ने कुछ शोज में एक कंटेस्टेंट के रूप में भाग भी लिया हुआ था। उन्होंने स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के सीजन 5 में भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ में भी भाग लिया था, जिसमे वह दूसरे रनर- अप रहे थे। जय ने कलर्स टीवी के स्टंट शो ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाडी’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।

    उन्होंने ‘इस जंगल से मुझे बचाओ’ में भी कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। जय ने अपने फिल्मो के सफर को साल 2014 में शुरू किया था। उन्होंने हिंदी फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ से फिल्मो में अभिनय की शुरुआत की थी। उसी साल उन्हें फिल्म ‘देसी कट्टे’ में भी देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘ज्ञानी’ का किरदार अभिनय किया था। 2015 में जय को हिंदी फिल्म ‘एक पहेली लीला’ में मुख्य किरदार को दर्शाते हुए देखा गया था। इस फिल्म में इन्होने ‘करन’ का किरदार अभिनय किया था।

    जय भानुशाली द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शोज और उनके किरदार

    • 2005, स्टार प्लस के सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में छोटा सा किरदार अभिनय किया था।
    • 2007, डिज्नी चैनल के सीरियल ‘धूम मचाओ धूम’ में ‘वरुण भास्कर’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2007 – 2010, स्टार प्लस के सीरियल ‘कयामत’ में ‘नीव शेरगिल’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2008, सोनी टीवी के शो ‘झलक दिखला जा 2’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2008, सोनी टीवी के शो ‘बूरा ना मानो होली है’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2009, सोनी टीवी के शो ‘इस जंगल से मुझे बचाओ’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2009, ज़ी टीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस – सीजन 1’ होस्ट के रूप में काम किया था।
    • 2009, स्टार प्लस के सीरियल ‘किस देस में है मेरा दिल’ में ‘युवराज’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010 – 2011, स्टार वन के सीरियल ‘गीत – हुई सबसे पराई’ में ‘यश मल्होत्रा’ और ‘आदित्य’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010, ज़ी टीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस – सीजन 2’ होस्ट के रूप में काम किया था।
    • 2011, ज़ी टीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस डबल्स’ होस्ट के रूप में काम किया था।
    • 2012, ज़ी टीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस – सीजन 3’ में होस्ट के रूप में काम किया था।
    • 2012, कलर्स टीवी के सीरियल ‘कैरी… रिश्ता खट्टा मीठा’ में ‘अनुज श्रीवास्तव’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2012, ज़ी टीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस ली’ल मास्टर्स 2’ में होस्ट के रूप में काम किया था।
    • 2012, ज़ी टीवी के शो ‘डांस के सुपरकिड्स’ में होस्ट के रूप में काम किया था।
    • 2012 – 2013, स्टार प्लस के शो ‘नच बलिए 5’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2013, स्टार प्लस के शो ‘नच बलिए श्रीमन वर्सेज श्रीमती’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2013, ज़ी टीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस – सीजन 4’ में होस्ट के रूप में काम किया था।
    • 2014, ज़ी टीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस ली’ल मास्टर्स 3’ में होस्ट के रूप में काम किया था।
    • 2014, ज़ी टीवी के शो ‘दिल से नाचे इंडियावाले’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2015, ज़ी टीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस – सीजन 5’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2016, कलर्स टीवी के शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2016, &टीवी के शो ‘द वॉइस इंडिया किड्स’ में होस्ट के रूप में काम किया था।
    • 2017, सोनी टीवी के शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ में होस्ट के रूप में काम किया था।
    • 2019, कलर्स टीवी के शो ‘किचन चैंपियन 5’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2019, सोनी टीवी के शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ में होस्ट के रूप में काम किया था।

    जय भानुशाली द्वारा अभिनय किए गए फिल्म

    • 2014, हिंदी फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ में ‘अक्षय बेदी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2014, हिंदी फिल्म ‘देसी कट्टे’ में ‘ग्यानी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2015, हिंदी फिल्म ‘एक पहेली लीला’ में ‘करन’ का किरदार अभिनय किया था।

    जय भानुशाली का निजी जीवन

    जय ने 2011 में अभिनेत्री ‘माही विज’ से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था। जय और माहि, दोनों ने मिलकर 2 बच्चो को गोद लिया था, जिनमे से एक बेटी थी जिसका नाम ‘ख़ुशी’ रखा था और एक बेटा था जिसका नाम ‘राजवीर’ रखा था।

    अगस्त 2019 में जय और माहि ने एक बच्चे को जन्म दिया था जो एक लड़की थी। उन्होंने इस बच्ची का नाम ‘तारा’ रखा है। जय भानुशाली के पसंदीदा खाने की बात करे तो उन्हें खाने में ‘पानी पूरी’ यानी गोलगप्पे बहुत पसंद हैं। जय के पसंदीदा अभिनेता ‘अक्षय कुमार’ है। अभिनेत्रियों में इन्हे ‘बिपाशा बासु’ पसंद हैं।

    जय को होस्टिंग और अभिनय करने के अलावा क्रिकेट खेलना और वीडियो गेम खेलना बहुत पसंद है। जय ने अपने अभिनय और उससे भी ज़्यादा अपने होस्टिंग के काम से लोकप्रियता प्राप्त की है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *