Sat. Apr 27th, 2024
    जयपुर में कर्फ्यू

    जयपुर में पिछले चार दिनों से चल रही हिंसा अब शांत होती दिख रही है। कल पुलिस ने मृतक मोहम्मद रईस का अंतिम संस्कार करवाया। इसके बाद प्रभावित इलाकों में से कर्फ्यू हटाया गया।

    इससे पहले पिछले तीन दिनों से जयपुर के रामगंज, सुभाष चौक, गलता गेट एवं मानक चौक पर कर्फ्यू लगाया गया था । पुलिस से हुई झड़प में 24 साल के मोहम्मद रईस की मृत्यु हो गयी थी। इसके बाद प्रभावित छेत्रों में पुलिस द्वारा कर्फु लगा दिया गया था।

    जयपुर में शनिवार रात हुई हिंसा के बाद इंटरनेट पर लगे बैन को पुलिस प्रशासन ने हटा दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस ने जयपुर के 64 पुलिस स्टेशन में से 50 में इंटरनेट सेवाएं शुरू कर दी है।

    पुलिस कमिश्नर राजेश्वर सिंह ने बताया कि बाकी बच्चे हुए पुलिस स्टेशन में 11 सितम्बर को भी इंटरनेट बंद रहेगा।

    पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर की इंटरनेट सेवाएं शनिवार सुबह बंद कर दी थी।

    आगे पढ़ें : जयपुर हिंसा : तनाव बढ़ता जा रहा है, मुस्लिम संगठन धरने की तैयारी में

    इससे पहले शुक्रवार रात पुलिस और कुछ लोगों के बीच झड़प होने से हिंसा का माहौल बन गया था। जानकारी के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने एक युवक पर डंडे से हमला किया था।

    इसके बाद लोगों की भीड़ ने रामगंज पुलिस स्टेशन पर पत्थरों से हमला कर दिया था। पुलिस ने बहुत कोशिश की लेकिन भीड़ को काबू में नहीं कर पायी। भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर पत्थरबाजी के बाद तोड़ फोड़ शुरू कर दी थी। पुलिस की एक जीप को तोड़ दिया गया एवं वहां खड़ी एक एम्बुलेंस को आग लगा दी थी।

    इसके बाद सुबह शनिवार को पुलिस ने शहर की मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया था।

    आगे पढ़ें : जयपुर में कर्फ्यू, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद

    सोमवार को जिन इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी, वे हैं, गलता गेट, सुभाष चौक, रामगंज, माणक चौक, कोतवाली, नाहरगढ़, शाष्त्री नगर, ब्रह्मपुरी, संजय सर्किल, भट्टा बस्ती, ट्रांसपोर्ट नगर, आदर्श नगर, एवं लालकोठी शामिल हैं। इन इलाकों में आगे से आदर्श आने तक इंटरनेट बंद रहेगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।