Sat. May 4th, 2024
    जयंत सिन्हा

    रांची, 23 मई (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा झारखंड में हाजारीबाग लोकसभा सीट से जीत की ओर अग्रसर हैं।

    सिन्हा जहां 2,94,555 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल साहू मात्र 98,736 वोट ही हासिल कर पाए हैं। सिन्हा सुबह से बढ़त बनाए हुए हैं।

    एक और केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत सुबह से ही पीछे चल रहे हैं। अब तक 4,26,767 वोटों की गिनती की गई है। भगत को 1,86,782 वोट मिले हैं और कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत को 1,92,207 वोट मिले हैं।

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) झारखंड की 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

    सिंहभूम से कांग्रेस उम्मीदवार गीता कोड़ा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रमुख लक्ष्मण गिलुवा 50,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *