Fri. Apr 26th, 2024
    किम कोंग, ट्रम्प, जिनपिंग

    अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच युद्ध के आसार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले सप्ताह ही उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम का परिक्षण करके हालत और नाजुक बना दिए हैं। इसपर चीन ने अब उत्तर कोरिया जो चेताते हुए कहा है कि उसे शांति से रहना चाहिए और अमेरिका से युद्ध करना आसान नहीं है।

    चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में चीन की और से साफ़ कहा गया है कि उत्तर कोरिया को किसी भी तरह से युद्ध से साफ़ बचना चाहिए। अगर अमेरिका और उत्तर कोरिया में युद्ध होता है तो इसमें नुक्सान कोरियाई द्वीप को ही होगा। इसमें उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों शामिल हैं।

    चीन के अनुसार उत्तर कोरिया परमाणु हथियार अपनी सुरक्षा के लिए जमा कर रहा है। उत्तर कोरिया को अमेरिका से खतरा है और इसलिए वह पहले से ही अपने आप को तैयार कर रहा है।

    चीन के अनुसार यदि अमेरिका और दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया को उसकी सुरक्षा का भरोषा दिलाते हैं, तो ऐसी परिस्थिति में किम जोंग शांत हो सकता है। चीन ने कहा कि यदि किसी प्रकार का युद्ध होता है तो इसमें उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में बसे करोड़ों लोगों को भी नुक्सान पहुंचेगा। इसमें अमेरिका का बहुत थोड़ा नुक्सान होगा।

    इसके बाद चीन ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है कि अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी शक्ति है। अगर उत्तर कोरिया अमेरिका पर पहले हमला करता है, तो वह अमेरिका का पलटवार सहन नहीं कर पायेगा।

    इसके अलावा चीन ने दक्षिण कोरिया को भी शांति से काम करने को कहा है। चीन के मुताबिक दक्षिण कोरिया को ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे युद्ध की परिश्थिति आये। इस युद्ध को रोकने में दक्षिण कोरिया एक अहम् भूमिका निभा सकता है और उसे ऐसा ही करना चाहिए।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।