Fri. Apr 26th, 2024
    भारत चीन सेना लदाख

    डोकलाम में चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन ने अब एक नया पैंतरा अपनाया है। चीन ने कहा है कि 15 अगस्त को लदाख में हुई झड़प को भारतीय सैनिकों ने शुरू किया था।

    चीन की राजधानी बीजिंग से आये बयान में कहा गया कि लदाख में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों पर पत्थर बरसाए और इस दौरान कई चीनी सैनिक घायल हुए हैं। चीन ने कहा कि उन्होंने इस घटना की रिपोर्ट दिल्ली को सौंप दी है।

    आपको बता दें कि 15 अगस्त को चीनी सेना के कुछ सैनिकों ने लदाख में पानोंग छील के किनारे से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। भारतीय सैनिकों ने इसका जवाब देते हुए चीनी सैनिकों को वापस खदेड़ दिया। इस दौरान दोनों और से पत्थरबाजी हुई और कई सैनिक घायल हो गए।

    इसके विपरीत चीन के विदेश मंत्रालय से कहा गया कि, ’15 अगस्त की सुबह हमारे जवान सीमा पर गस्ती कर रहे थे। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने हिंसात्मक रवैया अपनाते हुए चीनी सैनिकों पर हमला कर दिया। यह सीमा के नियमों का उल्लंघन है। इस घटना की चीन कड़ी निंदा करता है और भारत को इसकी सुचना देता है।’

    इसके अलावा कहा गया कि चीन भारत को सीमा पर अनुशासन दिखाना चाहिए और सीमा के नियमों का पालन करना चाहिए।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।