Sun. May 5th, 2024
    चीन का अन्तरिक्ष यान चिंग इ-4

    चीन के स्टेट टीवी चैनल ने हाल ही में रिपोर्ट दी है की चीन का कुछ समय पहले लांच किया गया अंतरिक्षयान ने हाल ही में चाँद के अँधेरे हिस्से में लैंडिंग की है। बता दें की चाँद के इस हिस्से के बारे में अभी किसी को भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। अतः इसे चीन के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

    स्टेट टीवी चैनल का बयान :

    चैनल पर बयान दिया की गुरूवार को चीन द्वारा छोड़े गए चैंग इ-4 अंतरिक्षयान ने चाँद की दूरस्थ ओर एक सुरक्षित एवं सफल लैंडिंग कर ली है। इसे एक ऐतिहासिक पहली लैंडिंग के रूप में देखा गया, जो चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा गया है।

    चैनल के रिपोर्टर ने बताया की इस यान के अँधेरे हिस्से में लैंडिंग होने से अब बहुत से राज खुलेंगे जो अन्यथा राज ही रह जाते। इसे इंसान के चन्द्रमा अन्वेषण में एक नया अध्याय खोला है।

    ट्विटर पर की तस्वीरें साझा :

    इस चैनल ने फिर ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी है। इसने ट्वीट में लिखा है “चाँद का दूरस्थ हिस्सा कैसा लगता है ? चीन का अन्तरिक्ष यान आपको इसका जवाब देगा। इसने चाँद के उस हिस्से में लैंडिंग की है जो कभी दिखता नहीं है। ” इसके साथ ही उन्होंने तवीत में उस अन्तरिक्ष यान द्वारा भेजी गयी उस सतह की कुछ तस्वीरों को भी साझा किया है।

    चैंग इ-4 ने भेजी अँधेरे हिस्से की सतह की तस्वीरें :

    चीनी स्टेट टीवी के मुताबिक बीजिंग समयानुसार सुबह 10.26 बजे (0226 GMT) द चैंग ई-4 यान (The Chang’e-4) चंद्रमा के अंधेरे हिस्से पर उतरा। इसके बाद उसने क्विकियाओ सैटेलाइट को चांद के उस हिस्से की तस्वीरें भी भेजीं। सैटेलाइट जल्द ही इन तस्वीरों को धरती पर कंट्रोलर्स को भेजेगा। धरतीवासियों की नजर से दूर रहने वाले इस हिस्से में अधिक पहाड़ी और पथरीला क्षेत्र है, जबकि चंद्रमा के उजले हिस्से में समतल क्षेत्र अधिक है।

    क्यों चाँद का एक हिस्सा है अनभिज्ञ ?

    चाँद का अँधेरा हिस्सा

    चन्द्रमा के एक हिस्से को मानव बिलकुल अनभिज्ञ मानते हैं एवं इसके बारे में अभी तक किसीके पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जिस गति से चाँद धरती का चक्कर लगाता है उसी गति से यह अपने अक्ष पर भी घूमता है। ऐसा होने की वजह से इसकी एक तरफ हम नहीं देख पाते हैं।

    मानव के बसने के लिए यह सतह है आदर्श :

    चाँद के उस हिस्से के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन अभी तक विभिन्न देशों द्वारा कई प्रयास किये गए हैं जिनसे अनुमान लगाया है की उस हिस्से में पानी बर्फ के रूप में जमा रहता है एवं इसी वजह से यह हिस्सा मानव के बसने के लिए आदर्श माना जाता है। चीन के इस यान के इस पर उतरने के बाद अब जल्दी ही इन तथ्यों की पुष्टि भी हो जायेगी।

    अन्तरिक्ष यान चैंग ई-4 के बारे में जानकारी :

    अन्तरिक्ष यान चैंग इ-4

     चाँद पर भेजे गए इस यान से जो लैंडर बंधा हुआ है उसमे जर्मन विकिरण डिटेक्टर लगे हुए हैं। ये डिटेक्टर यह परीक्षण करेंगे कि लोगों के लिए लंबे समय तक यहाँ रहने में कोई खतरा तो नहीं है। रोवर सौर पैनलों द्वारा संचालित है और उसके ऊपर एक कैमरा है जो लगातार छवियों को कैद करता है और दृश्यमान और अवरक्त प्रकाश को मापकर चंद्रमा के चट्टान के रासायनिक मिश्रण का विश्लेषण करता है।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *