Fri. May 3rd, 2024
गुजरात विधानसभा चुनाव

राजकोट गुजरात राज्य का ऐसा भाग है जिसे गुजरात विधानसभा चुनाव के केंद्र के रूप में देखा जा सकता है और केंद्र हो भी क्यों ना, गुजरात का चौथा सबसे बड़ा शहर, अगर इसे गुजरात चुनावी गलियारे का चौराहा भी कहे तो गलत नहीं होगा। दरअसल राजकोट विधानसभा क्षेत्र गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्र में से एक है। यह राजकोट जिले में स्थित है, इस सीट पर शहरी मतदाताओं का वर्चस्व है। आपको बता दें कि राजकोट को गुजरात का व्यापार का क्षेत्र कहा जाता है और जहाँ व्यापार हो, वहाँ पर राजनीतिक सियासत का खेल देखने को ना मिले यह तो कुछ इस प्रकार हो गया कि दिवाली हो और दिये ना जले।

राजकोट के पूर्व भाग में नगर पालिका के अंतर्गत 6 वार्ड आते है जिनमें 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार 2,35,417 मतदाता है जिनमें पुरुषों की संख्या 1,25,266 और महिलाओं की संख्या 1,10,151 है। राजकोट जिले के पूर्वी भाग में लोगों की कुल आबादी 3,21,669 है और जिनमें से पुरुषों की संख्या 1,68,588 व महिलाओं की संख्या 1,53,080 है। इस क्षेत्र से विधायक कांग्रेस के इंद्रनील राजगुरु है जिन्होंने 2012 विधानसभा चुनाव में भाजपा के कश्यप शुक्ल को कड़ी टक्कर के बाद 4,272 यानि 3% मतों से हराया था। लगातार तीन चुनावों से चले आ रहे भाजपा के विजय रथ को कांग्रेस ने 2012 विधानसभा चुनावों में थाम लिया था।

अगर राजनीतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो गुजरात के इस भाग में अन्य धर्मों की अपेक्षा हिन्दुओं की संख्या अधिक है , परन्तु इसका अर्थ यह नहीं है कि चुनावी मैदान में अन्य धर्मों की कोई भूमिका नहीं है।

धर्म

कुल योग

हिन्दू

2,97,417

मुस्लिम

25,407

सिख

230

जैन

6,278

ईसाई

909

बौद्ध

141

अन्य धर्म

49