Fri. Apr 19th, 2024
    मेहसाणा विधानसभा

    मेहसाणा विधानसभा क्षेत्र, गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्र में से एक है। यह मेहसाणा जिले में स्थित है। गुजरात की मेहसाणा जिले 2011 की जनगणना के मुताबिक कुल 20,35,064 आबादी है। इनमें से 10,56,520 पुरुष हैं जबकि 9,78,544 महिलाएं हैं। 2011 में मेहसाणा जिले में कुल 4,24,479 परिवार रहते थे, मेहसाणा जिले का औसत लिंग अनुपात 926 है। जनसंख्या 2011 के अनुसार कुल आबादी में 25.3% लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं जबकि 74.7% ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। आपको बता दें शहरी इलाकों में औसत साक्षरता दर 88.4% है जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 82% है। इसके अलावा मेहसाणा जिले में शहरी क्षेत्रों का लिंग अनुपात 910 है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों 932 है।

    2011 में हुई जनगणना के अनुसार, मेहसाणा का बाल लिंग अनुपात 842 है, जो मेहसाणा जिले की औसत लिंग अनुपात (926) से भी कम है। मेहसाणा जिले की कुल साक्षरता दर 83.61% है। पुरुष साक्षरता दर 80.22% है और मेहसाणा जिले में महिला साक्षरता दर 66.95% है।

    2012 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के नितिन कुमार पटेल ने कांग्रेसी नटवर लाल पटेल को 24,205 वोट यानि लगभग 15% मतों से मात दी थी। मेहसाणा को भाजपा का अगर विजयी किला कहे तो गलत नहीं होगा, क्योंकि 1990 से चुनावी मैदान में ऐसा कोई भी राजनीतिक दल नहीं है जो भाजपा को परास्त कर पाया हो।

    अब अगर धर्म और जाति के आधार पर चुनावी सियासत को समझा जाए तो कुछ इस प्रकार के आंकड़ें हमारे सामने आते है जो किसी भी राजनीतिक दल की सत्ता को बनाने और गिराने को पूर्णतः सक्षम है।

    धर्मकुल योग%
    हिन्दू18,85,73292.66%
    मुस्लिम1,36,4316.7%
    सिख1,0820.05%
    जैन7,0870.35%
    ईसाई29,7890.01%
    बौद्ध1460.01%
    अन्य धर्म880.13%

     

    कुल योगमहिलापुरुष
    अनुसूचित जाति1,62,28877,81884,470
    अनुसूचित जनजाति9,3924,5134,879