Tue. May 7th, 2024
गुजरात विधानसभा चुनाव

धानेरा की विधानसभा सीट गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से एक है। यह सीट बनासकांठा जिले में स्थित है। यहाँ पर मतदान केंद्रों की संख्या कुल 244 है तथा मतदातों की कुल संख्या 2,15,463 है। मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या 1,01,958 है तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,13,505 है। यहाँ के विधायक कांग्रेस के जोईताभाई पटेल है। 2012 में हुए विधानसभा चुनावों में उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार वसंतभाई पुरोहित को कुल 30,291 वोटों से हरा दिया था।

पार्टी

उम्मीदवार

मत

प्रतिशत में

कांग्रेस

जोईताभाई पटेल 87,460

55.30

बीजेपी वसंतभाई पुरोहित 57,169

36.02

अंतर

30291

19.08

धानेरा में 2012 विधानसभा चुनाव के परिणाम

इस क्षेत्र की कुल जनसंख्या 2,30,741 है जिसमें से 1,19,504 आबादी पुरुषों की है तथा 1,11,237 आबादी महिलाओं की है। यहाँ का औसत लिंगानुपात 931 है तथा मूल आबादी एक ग्रामीण आबादी है। इस क्षेत्र की 12.8 फीसदी आबादी शहरी है, जबकि 87.02 फीसदी आबादी ग्रामीण है। साक्षरता के मामले इस क्षेत्र का प्रदर्शन सामान्य से थोड़ा कम है। इस क्षेत्र की साक्षरता दर 58.98 फीसदी है जबकि महिला साक्षरता दर 35.9 फीसदी है।

कुल  

पुरुष

महिलाएं

साक्षरता

58.98% 60.34% 35.9%
अनुसूचित जाति 28,678 14,772

13,906

अनुसूचित जनजाति

20,909 10,836

10,073

धानेरा की जनसंख्या का आँकलन

धार्मिक जनसंख्या की नजर से अगर हम यहाँ की आबादी का आँकलन करे तो पाएंगे कि यहाँ की आबादी हिन्दू बहुसंख्यक आबादी है। इस क्षेत्र में हिन्दुओं की जनसंख्या करीब 96.06 फीसदी है। हिन्दू धर्म के अलावा यहाँ पर बाकी धर्मों के लोग भी यहाँ रहते है। यहाँ रहने वाले अन्य धर्मों के लोगों में मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध तथा अन्य शामिल हैं।

धर्म

जनसंख्या

पुरुष

महिलाऐं

हिन्दू

2,22,889 (96.6%) 1,15,456 1,07,433
मुस्लिम   6,892 (2.99%) 3,539

3,353

ईसाई

85 (0.04%) 48 37

सिख

14 (0.01%) 5

9

बौद्ध 18 (0.01%) 8

10

जैन

726 (0.31%) 372 354
अन्य 5 (0%) 1

4

धानेरा की जनसंख्या का धार्मिक आँकलन

इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में बराबर की टक्कर देखने को मिलती है। कभी यहाँ बीजेपी को कांग्रेस मात देती है तो कभी कांग्रेस को बीजेपी को मात देती है। ऐसे में इस बार धानेरा विधानसभा सीट पर मुकाबला बराबर का दिखाई दे रहा है।