Sat. Apr 27th, 2024
    गुजरात विधानसभा चुनाव

    थराद विधानसभा क्षेत्र गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्र में से एक है। थराद विधानसभा सीट गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित है। 2008 में सीमांकन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार थराद तालुका की कुल आबादी 327,289 है। इनमें से 1,69,166 पुरुषों की है जबकि 1,58,123 आबादी महिलाओं की है। 2011 में थराद तालुका में कुल 54,915 परिवार रहते थे। थराद तालुका का औसत लिंग अनुपात 935 है। अब यदि साक्षरता दर की बात की जाए तो ज्ञात होता है कि इस विधानसभा क्षेत्र की औसत साक्षरता दर 59.75% है। थराद तालुका में पुरुष साक्षरता दर 61.61% है और महिला साक्षरता दर 36.47% है। आपको बता दें कि 2011 की जनगणना के अनुसार, थराद के 8.5% लोग शहरी इलाकों में रहते हैं जबकि ग्रामीण इलाकों में 91.5% लोग रहते हैं। शहरी क्षेत्रों में औसत साक्षरता दर 68.6% है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 58.9% है।

    2014 में हुए लोकसभा के चुनावों से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार, इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1,96,790 है जिसमें पुरुषों की आबादी 1,04,027 और महिलाओं की आबादी 92,763 है। थराद में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 235 है। इस विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाजपा के परबतभाई पटेल है जिन्होंने 2012 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेता मावजीभाई पटेल को कड़ी टक्कर में 3,473 मतों के अंतर से हराया था। जैसा कि हम जानते है बनासकांठा का यह विधानसभा क्षेत्र कुछ समय पहले ही राजनीति के सियासी गलियारों में आया है, तो अभी यह कहना सही नहीं होगा कि यहाँ कौन से दल का प्रभुत्व अधिक है। परन्तु जिस प्रकार से भाजपा ने यहाँ अपना स्वामित्व स्थापित किया है उससे आने वाले समय में सियासी प्रतिस्पर्धा देखने में जरूर आंनद आएगा।

    अब यदि थराद विधानसभा क्षेत्र को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो कुछ इस प्रकार के आंकड़ें हमारे सामने आते है जो किसी भी सरकार या सत्ताधारी दल की दशा और दिशा बदलने में पूर्णतः सक्षम है :

    धर्म

    कुल योग%
    हिन्दू21,946

    78.51%

    मुस्लिम

    5,26518.83%
    सिख34

    0.12%

    जैन

    693

    2.48%

    ईसाई

    000.0%
    बौद्ध5

    0.02%

    अन्य धर्म0

    0.0%

     

    कुल योगमहिलापुरुष
    अनुसूचित जाति6,6093,143

    3,466

    अनुसूचित जनजाति1,036484522