Fri. Apr 26th, 2024
    गुजरात विधानसभा

    गुजरात के गाँधीनगर उत्तरी सीट का इतिहास रहा है कि जिस पार्टी ने गुजरात के इस भाग पर शासन किया है उसने ही पूरे गुजरात की बागडोर अपने हाथ में संभाली है। गुजरात का यह भाग 2008 के बाद चुनावी रणक्षेत्र में आया है। आपको बता दें 2012 में हुए चुनावों के अनुसार गाँधीनगर उत्तरी में वोटरों की संख्या 2,66,795 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 1,37,922 और महिलाओं की संख्या 1,28,873 है।

    गाँधीनगर के उत्तरी भाग में 14 गांव शामिल है। आपको बता दें कि 2012 चुनाव के बाद यहाँ पर भाजपा के अशोक कुमार पटेल को विधायक के रूप में चुना गया था जिनको चुनाव में लगभग 50 प्रतिशत वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस के नेता सुरेश कुमार पटेल को 4,225 वोटों के अन्तर से हराया था। आपको बता दें कि गुजरात के इस भाग में हिन्दुओं की संख्या लगभग 95%, मुस्लिमों की संख्या 4% और शेष अन्य धर्म के लोग है। इस भाग में अगर दलितों की संख्या को आंकड़ों के रूप में प्रस्तुत किया जाए तो पता चलता है 5 लाख आबादी वाले क्षेत्र में लगभग 63,000 तो दलितों की ही संख्या है। आपको बता दें गुजरात में राज और इतिहास शुरुआत से ही भाजपा का रहा है पिछले 5 विधानसभा चुनावों में भाजपा का रथ गुजरात के सियासी रणक्षेत्र में अजेय रहा है।

    दरअसल इस बार के चुनाव में अभी तक किसी भी पार्टी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस बार उनकी पार्टी की सियासी बागडोर इस चुनावी कुरुक्षेत्र में कौन संभालेगा। यह अभी तक बहुत बड़ा प्रश्न बना हुआ है क्योंकि अभी तक दोनों बड़ी पार्टिया कांग्रेस और भाजपा चुनावी रणक्षेत्र में अपने राष्ट्रीय चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गाँधी का इस्तेमाल कर रही है।