Sat. Apr 27th, 2024
    हिमत्तनगर विधानसभा क्षेत्र

    हिमतनगर विधानसभा क्षेत्र गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्र में से एक है। यह साबरकांठा जिले में स्थित है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार साबरकांठा जिले के हिमतनगर तालुका की कुल आबादी 3,25,669 है। इनमें से 1,68,924 पुरुष हैं जबकि 1,56,745 महिलाएं हैं। 2011 में हिमतनगर तालुका में कुल 66,731 परिवार रहते थे। हिमतनगर तालुका का औसत लिंग अनुपात 928 है। 2011 की जनगणना के अनुसार, हिमतनगर की कुल आबादी के 31.1% लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं जबकि 68.9% लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। हिमतनगर की औसत साक्षरता दर 84% है जबकि शहरी इलाकों में औसत साक्षरता दर 87% है। हिमतनगर के ग्रामीण इलाकों में साक्षरता दर 82.7% है। हिमतनगर तालुका में शहरी क्षेत्रों का लिंग अनुपात 922 है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह आंकड़ा 930 है।

    2014 में हुए लोकसभा चुनाव के आंकड़ों अनुसार हिमतनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2,33,386 है वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,20,513 है। हिमतनगर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की संख्या 1,12 ,873 है। हिमतनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 308 है। आपको बता दें कि हिमतनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाजपा के राजेन्द्रसिंह चावड़ा है जिन्होंने कांग्रेस के डॉ. विपुल पटेल को 2014 में हुए विधानसभा उपचुनावों में 12,356 मतों से परास्त किया था। 1995 से चला आ रहा भाजपा का विजय रथ 2012 के विधानसभा चुनाव में आकर रुका जब कांग्रेस ने जातीय गणित का खेल दिखाते हुए सियासत में अपनी वापसी की।

    यह क्षेत्र धर्म और जाति की दृष्टि से भी काफी अहम है जो इस तालिका में दर्शाया गया है :

    धर्म

    कुल योग%
    हिन्दू2,73,607

    88.01%

    मुस्लिम

    48,06514.76%
    सिख287

    0.09%

    जैन

    2,9610.91%
    ईसाई537

    0.16%

    बौद्ध

    230.01%
    अन्य धर्म4

    0.0%

     

    कुल योगमहिलापुरुष
    अनुसूचित जाति33,84816,355

    17,493

    अनुसूचित जनजाति6,6683,186

    3,482