Sat. May 4th, 2024
    दिल्ली राज्यसभा सीट चुनाव

    जमजोधपुर विधानसभा क्षेत्र गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। जामनगर जिले में स्थित जमजोधपुर विधानसभा सीट राजनीतिक कारणों से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। 2014 के आंकड़ों के अनुसार यहाँ पर मतदाताओं की कुल संख्या 1,89,919 हैं, जिसमें से पुरुषों की भागीदारी 1,00,305 है तथा महिलाओं की भागीदारी 89,616 है।

    2012 के बाद से यहाँ के विधानसभा के सदस्य बीजेपी के चिमनभाई शप्रिया रहे है। 2001 की जनगणना के अनुसार जमजोधपुर तालुका की कुल आबादी 1,32,498 है, जिसमें से 68,228 आबादी पुरुषों की है तथा 64,270 आबादी महिलाओं की है।

    जमजोधपुर का लिंगानुपात 942 है। यहाँ की आबादी ग्रामीण आबादी है, इसलिए यहाँ के मुद्दे भी ग्रामीण मुद्दे होते है। ग्रामीण आबादी होने के बाद भी इस क्षेत्र की साक्षरता दर का औसत 70.50 है। अनुसूचित जातियों की संख्या करीब 1,50,83 है तथा अनुसूचित जनजातियों की आबादी 5,813 है।

    धर्म    

    कुल योग

    हिन्दू    

    95.34%

    मुस्लिम     

    4.38%

    सिख    

    0.05%

    जैन    

    0.01%

    ईसाई    

    0.06%

    बौद्ध    

    0.01%

    अन्य धर्म    

    0%

    2011 के जमजोधपुर की धार्मिक जनसंख्या का आंकलन

    धार्मिक दृष्टि से अगर यहाँ की जनसंख्या का आंकलन करे तो पाएंगे कि इस जगह पर हिन्दू बहुसंख्यक समाज के रूप में है। इस क्षेत्र में हिन्दुओं की आबादी 1,26,322 यानी की कुल आबादी का 95.31 फीसदी है।

    बाकी सब धर्मों के लोग बहुत ही कम जनसंख्या के रूप में यहाँ निवास करते है। हिन्दू मतदाताओं की तादाद ज्यादा होने के कारण यहाँ पर चुनावी वादे भी अक्सर हिंदुत्व के इर्द-गिर्द होते हैं। ऐसे में 2017 में यहाँ बाजी किसके हाथ लगेगी यह एक दिलचस्प सवाल बना हुआ हैं।