Thu. Apr 25th, 2024
    गुजरात विधानसभा चुनाव

    भीलोडा अरावली जिले में बसा एक शहर है तथा गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है। चुनावी दृष्टि से भीलोडा की सीट बहुत अहम मानी जा रही है क्योंकि यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली यह सीट बीजेपी के लिए उसकी सियासी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है।

    2014 के आंकड़ों के अनुसार यहाँ पर कुल 2,57,468 मतदाता है, जिसमें से 1,32,763 पुरुष मतदाता है तथा 1,24,704 महिला मतदाता है। यहाँ पर मतदान केंद्रों की कुल संख्या 357 है। 2012 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अनिल जोशियारा यहाँ से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। इससे पूर्व वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में भी भीलोडा सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।

    भीलोडा का लिंगानुपात औसत 946 है। साक्षरता के मामले में यह शहर काफी आगे है। यहॉं की साक्षरता दर 83.05 फीसदी है। यहाँ पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 1,161 है तथा अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं की संख्या 3,845 है। यहाँ की जनसंख्या को धार्मिक दृष्टि से बाँट दिया जाए तो पाएंगे कि यहाँ की बहुसंख्यक आबादी हिन्दू है। इस क्षेत्र में हिन्दुओं की आबादी 91.81 फीसदी है। बाकी सभी धर्मो के लोग यहॉं पर आबादी के लिहाज से अल्पसंख्यक है। यहाँ पर निवास करने वाले बाकी धर्मों के लोगों में मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध तथा अन्य शामिल हैं।

    धर्म

    कुल योग

    हिन्दू

    91.18

    मुस्लिम

    7.43

    सिख

    0.02

    ईसाई

    0.92

    बोद्ध

    0.01

    जैन

    0.33

    अन्य

    0

    2011 के सेन्सस के अनुसार भीलोडा की जनसंख्या का धार्मिक आंकलन

    भीलोडा के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो इस सीट पर कांग्रेस का अधिकार पिछले तीन दशकों से है। शायद यही कारण है कि यहाँ पर कांग्रेस की जीत निश्चित मानी जाती है। गौरतलब है कि 1980 से लेकर अब तक इस सीट पर कांग्रेस ही जीतती आई है। हालाँकि 1995 में एक बार बीजेपी यहाँ की सीट जीतने में सफल रही थी। लेकिन 1995 जैसा प्रदर्शन करना बीजेपी के लिए इस बार किसी पहाड़ को तोड़ने से कम नहीं है। यही कारण है कि इस सीट को लेकर कांग्रेस निश्चिन्त है।