Thu. Sep 18th, 2025
गुजरात विधानसभा चुनाव

अंजार विधानसभा क्षेत्र गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्र में से एक है। यह गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अंजार तालुका की कुल आबादी 2,35,537 है। इनमें से 1,23,401 आबादी पुरुषों की हैं जबकि महिलाओं की आबादी 1,12,136 है। 2011 में अंजार तालुका में कुल 51,938 परिवार थे। अंजार तालुका का औसत लिंग अनुपात 909 है। 2011 की जनसंख्या के अनुसार कुल आबादी के 37% लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं जबकि 63% लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। अंजार तालुका की साक्षरता दर 72% है। शहरी इलाकों में यह औसत साक्षरता दर 80.5% है जबकि ग्रामीण इलाकों में यह आंकड़ा 67.9% है। अंजार तालुका के शहरी क्षेत्रों में लिंग अनुपात 930 है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लिंग अनुपात 896 है।

2014 में हुए लोकसभा चुनावों के आंकड़ों के अनुसार अंजार विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल आबादी 2,05,475 थी, जिसमें पुरुष मतदातों की भागीदारी 1,06,913 थी जबकि महिलाओं की भागीदारी 98,562 थी। अंजार जिले में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 214 है। अंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाजपा के वसनभाई अहीर है जिन्होंने 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता वी के हम्बल को 4,728 मतों से हराया था। अगर इस विधानसभा क्षेत्र को भाजपा को किला कहें तो गलत नहीं होगा क्योंकि 1995 के बाद सिर्फ एक बार ही ऐसा हुआ है जब कांग्रेस ने उलटफेर करते हुए भाजपा को सियासत की गद्दी से उतारा है।

अब यदि बात करें राजनीति के उस पहलू की जिस के बिना किसी भी सियासी दल का राज करना असंभव है।
धर्म और जाति शायद यही है राजनीति की असली बात। भारत में, भारत की और भारत से, यह शायद ऐसे शब्द है जो किसी पंक्ति के आरम्भ में जुड़कर साधारण सी बात को भी असाधारण बना सकते है। एक नजर डालते हैं अंजार के सियासी और जातीय समीकरणों पर :

धर्म कुल योग %
हिन्दू 1,90,577 80.91%
मुस्लिम 41,572 17.65%
सिख 592 0.25%
जैन 1,655 0.7%
ईसाई 551 0.23%
बौद्ध 29 0.01%
अन्य धर्म 4 0.0%

 

कुल योग महिला पुरुष
अनुसूचित जाति 20,256 9,760 10,496
अनुसूचित जाति 2,557 1,187 1,187