Thu. May 2nd, 2024
    गुजरात विधानसभा

    मोडासा गुजरात के अरावली जिले में स्थित एक नगर पालिका परिषद है। मोडासा शहर को 12 वार्डों में विभाजित किया गया है। 2011 की जनगणना के अनुसार मोडासा शहर में कुल 13,917 परिवार रहते हैं। मोडासा की कुल जनसंख्या 67,648 है जिसमें से 34,917 पुरुष हैं और 32,731 महिलाएं हैं। मोडासा का औसत लिंग अनुपात 937 है। 2011 में मोडासा की साक्षरता दर 87.17% थी जो कि गुजरात की औसत साक्षरता दर 78.03% से काफी अधिक है। 2011 की जनगणना के अनुसार, कुल 51,680 साक्षर आबादी में से 28,295 पुरुष थे जबकि 23,385 महिलाएं थी। 2011 में यहाँ की पुरुष साक्षरता दर 92.9 2% थी और मोडासा की महिला साक्षरता दर 81.1% थी।

    2014 में हुए लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार मोडासा चुनावी क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2,28,656 है, जिनमें से पुरुषों की कुल संख्या 1,17,616 थी और महिलाओं की आबादी 1,11,040 थी। मोडासा में 307 मतदान केंद्र है। मोडासा क्षेत्र के विधायक कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह ठाकोर है जिन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता दिलीप सिंह जी परमार को 2,258 मतों के अंतर से हराया था। आपको बता दें कि दिलीप सिंह जी परमार 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर यहाँ के विधायक भी रह चुके है।

    वो कहते है ना कि अगर किसी का वर्तमान जानना हो तो ज्यादा कुछ नहीं बस आप उसका इतिहास जान लो, वर्तमान का चेहरा खुद-ब-खुद साफ हो जाता है। भाजपा का इतिहास रहा है कि मोडासा चुनावी क्षेत्र में 1995 के विधानसभा चुनावों के बाद से कोई भी दल भाजपा के एकछत्र राज को चुनौती नहीं दे पाया है। लेकिन 2012 में कांग्रेस ने उलटफेर करते हुए लगातार चार चुनावों से चले आ रहे भाजपा के विजय रथ को थाम लिया था।

    आपको बता दें कि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने मोडासा से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। परन्तु मोडासा के सियासी समीकरण को देखकर किसी फेरबदल की सम्भावना काफी कम है। अब यदि धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो यहाँ के चुनावी समीकरण कुछ इस प्रकार है जो किसी भी दल की सत्ता और शासन को निर्धारित करते है :

    धर्म

    कुल योग%
    हिन्दू32,347

    47.82%

    मुस्लिम

    34,86051.53%
    सिख2

    0.0%

    जैन

    2040.3%
    ईसाई146

    0.22%

    बौद्ध

    30.0%
    अन्य धर्म86

    0.13%

     

    कुल योगमहिला

    पुरुष

    अनुसूचित जाति

    3,0611,4851,576
    अनुसूचित जनजाति1,894945

    949