Thu. Oct 10th, 2024
    क्रिस गेल

    वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना के एक रिकॉर्ड को पछाड़कर अपने नाम अविश्वसनीय रिकॉर्ड किया है। उन्होने कल किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले वानखेड़े स्टेडियम में यह यह रिकॉर्ड हासिल किया है। क्रिस गेल, सुरेश रैना को पछाड़कर अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है।

    गेल पांचवें ओवर में जेसन बेहरेनडॉर्फ के खिलाफ छक्कों की झड़ी लगाकर इस मुकाम पर पहुंचे। उन्होने बेहरेनडॉर्फ के उस ओवर में दो तीन छक्के और एक चौका लगाया और उस ओवर में पूरे 23 रन बनाए गए।

    https://www.instagram.com/p/BwFIrr0JIap/?utm_source=ig_web_copy_link

    गेल के नाम अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 छक्के है तो वी रैना उनके पिछे 35 छक्को के साथ बने हुए है। कुल मिलाकर, गेल ने नाम आईपीएल में 300 से ज्यादा छक्के है औऱ वह आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज है उनके बाद किसी बल्लेबाज के नाम 200 छक्के भी नही है। गेल ने कल की पारी के बाद अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 पारियो में 43 की औसत से 605 रन बना लिए है जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल है।

    मैच की बात करे तो, किंग्स इलेवन पंंजाब ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में शानदार शुरुआत की। तीन चौके और तीन छ्क्को के साथ केएल राहुल और क्रिस गेल की जोड़ी ने पावरप्ले में 50 रन से बनाए थे। गेल ने 36 गेंदो में 63 रन बनाए जिसमें सात छक्के और तीन चौके लगाए। राहुल और गेल ने पहले विकेट के लिए 78 गेंदो में 116 रन की शानदार ओपनिंग साझदारी की। इस बीच, केएल राहुल ने भी कल अपना पहला आईपीएल शतक लगाया। दोनो खिलाड़ियो ने इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ इससे पहले खेले गए मैच में 53 रन की साझेदारी की थी जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी।

    https://www.instagram.com/p/BwFHkpDpkSa/?utm_source=ig_web_copy_link

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *