Sun. Sep 8th, 2024
    मोहम्मद शमी

    भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी गेंदबाज मोहम्मद शमी पर आज तीन लोगों द्वारा एक हमले की घटना सामने आयी है। खबर के मुताबिक शमी अपनी पत्नी के साथ घर लोट रहे थे, इसी बीच कुछ लोगों और उनके ड्राइवर में बहस हो गयी। इसके बाद तीन लोगों ने उनके अपार्टमेंट में मारपीट की। हालाँकि शमी ने जल्द ही इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

    आपको बता दें शमी अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कोलकाता के काटजू नगर में रहते हैं। आज वे गाड़ी में अपनी पत्नी के साथ घर लोट रहे थे, तब सड़क पर एक बाइक पर सवार शख्स ने उनके ड्राइवर को बुरा भला कहा। दोनों के बीच बात बढ़ती देख शमी ने बीच बचाव किया। इसके बाद उनके घर पहुँचने पर तीन लोग उनके घर में घुस गए। इन लोगों ने उनके घर में तोड़फोड़ की और उनके मैनेजर से मारपीट की। इस घटना के तुरंत बाद शमी ने पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

    पुलिस ने तीनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना का कारण शमी द्वारा सोशल मीडिया पर अपने परिवार की कुछ तस्वीरें शेयर करना बताया जा रहा है। शमी ने अपनी और अपनी पत्नी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन पर बवाल मच गया था। इसके पश्चात शमी ने लोगों को अल्लाह के नाम पर नशीहत दी।

    मोहम्मद शमी पत्नी मोहम्मद शमी पत्नी

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।