Mon. May 6th, 2024
    Harbans Kaur Dullo

    कांग्रेस राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो की पत्नी और कांग्रेस की पूर्व विधायक हरबंस कौर दूलों आप में शामिल हो गई हैं और आप ने उन्हे 2019 लोकसभा चुनाव के लिए फतेहगढ साहिब सीट से उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया हैं।

    कौर ने जलंधर में आप के सह संयोजक अमन अरोड़ा, विधायक कुलतार सिंह सांधवान और जय किशन रोरी और जस्टिस जोरा सिंह, की मौजूदगी में आप की सदस्यता ग्रहण की।

    सदस्यता ग्रहण समारोह में बलजिंदर सिंह चौंदा और अन्य पार्टी सदस्य भी मौजूद थे। आप ने इससे पहले बलजिंदर सिंह चौंदा को फतेहगढ़ साहिब से प्रत्याशी घोषित किया था।

    मीडिया को संबोधित करते हुए, हरबंस कौर जो खन्ना की पूर्व विधायक थी और 2002 से 2007 तक चीफ पार्लियमेंट सेक्रेटरी रही थी, ने कहा वह आप के काम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आप की सदस्यता ली। उन्होंने कहा यह निर्णय मैने अपने समर्थकों के कहने पर लिया।

    तरंजीत सिंह सन्नी जिन्होंने 2017 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था उन्होंने भी आप की सदस्यता ग्रहण की।

    अमन अरोड़ा ने कहा, दूलों के परिवार ने दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया हैं और गरीबों ने भी अपनी आवाज रईस और शक्तिशाली लोगों के खिलाफ उठाई। हरबंस कौर दूलों के आप में शामिल होने के साथ ही हम फतेहगढ़ साहिब की सीट जी लेंगे और यह हमारी पार्टी के प्रत्याशियों को अन्य खंड़ों मे मजबूती देगी।

    इस दौरान, कांग्रेस नेता शमशेर सिंध दूलो ने कहा, वह आपनी पत्नी हरबंस कौर दूलो के आप में शामिल होने के फैसले का सम्मान करते हैं। वह अपने राजनीतिक निर्णयों को लेने के लिए आजाद हैं। मैं इसमें कोई बुराई नही देखता। ऐसे कई परिवार हैं जिनके सदस्य विभिन्न पार्टियों में सेवा कर रहे हैं।

    दम्पति के बेटे बांदीप सिंह दूलो, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी हैं, और अपने पिता के विचार से सहमति रखते हैं। बांदीप ने कहा, यह उनका निर्णय हैं और मैं इसका सम्मान करता हूं। लेकिन मैं आप में शामिल नही होंगा। मैं कांग्रेस के साथ हूं और उसके लिए ही काम करूंगा।

    दूलो कांग्रेस पार्टी से बांदीप को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा से टिकट न देने पर नाराज हैं। पार्टी ने बांदीप के जगह पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ अमर सिंह से प्रत्याशी बनाया हैं। दूलो ने 2017 विधानसभा चुनाव में भी बांदीप के लिए टिकट की मांग की थी।

    मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नें कहा हरबंस कौर का आप में शामिल होने से कांग्रेस पर इसका कोई असर नही होगा। पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुनिल जाखर ने कहा उन्हे आप में शामिल होने से पहले सोचना चाहिए था कि कांग्रेस ने उनके परिवार को विभिन्न पद दिए हैं। उनको यह कही नही मिलने वाला जैसा कि आप को पंजाबियों के द्वारा पहले ही अस्वीकृत कर दिया गया हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *