Mon. Apr 29th, 2024
    कांग्रेस ने नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोल दिया है: जेपी नड्डा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर एक पुस्तक ‘अमृतकाल की ओर’ का विमोचन किया। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल के कामों की चर्चा पर ग्रंथ बन जाएगा लेकिन इस किताब में यह संक्षिप्त में बताया गया है। नड्डा ने कहा कि हम राजपथ शब्द के आदी हो गए हैं लेकिन पीएम मोदी ने उसे कर्तव्यपथ कर दिया है। 

    नड्डा ने एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘दुनिया कह रही है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है। हमारी सरकार के कामों की पूरी दुनिया सराहना कर रही है, लेकिन हमारे देश के ही कुछ लोग इसपर सवाल उठाते हैं। जब-जब भारत नए कीर्तिमान स्थापित करता है, तब-तब कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को पता नहीं क्या समस्या हो जाती है।’ 

    उन्होंने कहा कि हमारे टीकाकरण अभियान को पूरी दुनिया ने देखा। हमारी वैक्सीन को 100 से ज्यादा देशों ने इस्तेमाल किया। सभी ने तारीफ की, लेकिन राहुल गांधी ने इस पर भी सवाल उठाए। उन्हें विदेशी वैक्सीन पर भरोसा था, लेकिन हमारी वैक्सीन उन्हें पसंद नहीं थी। एक तरफ वह सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, हिंदुओं और मुस्लिमों को बांटने की बातें करते हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान की बात पर नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस ने नफ़रत का मेगा शॉपिंग मॉल खोल दिया है।

    जेपी नड्डा ने कहा कि हम देशवासियों के जीवन को बदलने का काम कर रहे हैं। साल 2014 से पहले और 2014 के बाद के सरकार के कामकाज में जमीन आसमान का अंतर है। लोगों का मानना था कि कुछ भी नहीं बदलने वाला है। हर जगह भ्रष्टाचार है। हम सुधरने वाले नहीं हैं। यह देश की मानसिकता बदल गई थी। हमारे देश की गिनती भ्रष्ट देशों में होती थी। लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा को वोट दिया और एक ऐसा नेतृत्व मिला जो भारत को आगे बढ़ा रहा है।

    जेपी नड्डा ने कहा कि आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आज भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। ऋषि सुनक कहते हैं कि वह दिन दूर नहीं जब भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *