Sun. Apr 28th, 2024
करण वी ग्रोवर ने बताया कि क्यों दीपिका कक्कड़ शो 'कहाँ हम कहाँ तुम' के लिए बेहतर विकल्प हैं

दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर स्टार प्लस के नए शो कहानी ‘कहाँ हम कहाँ तुम‘ में मुख्य भूमिकाएँ निभा रहे हैं। शो में, दीपिका को एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री के रूप में देखा जाता है, जिसका नाम सोनाक्षी है और करण रोहित नामक एक हृदय रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभाते है। कहानी उनके पात्रों और उनके संबंधित करियर के पीछे के संघर्ष के बारे में है।

इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक साक्षात्कार में, अभिनेता करण वी ग्रोवर ने दीपिका की बहुत प्रशंसा की और यह भी बताया कि वह शो के लिए सबसे अच्छी पसंद क्यों हैं। करण ने कहा कि दीपिका कक्कड़ की बेहद मजबूत फैन फॉलोइंग है और यह केवल ‘बिग बॉस’ की वजह से नहीं है। ‘ससुराल सिमर का’ और ‘नच बलिए’ के कारण उन्हें बहुत सारे प्रशंसक मिले।

Image result for Dipika Kakar

उन्होंने कहा, “लेकिन शो में उन्हें दिखाने का यह उद्देश्य नहीं है। उनके पास कुछ विश्वसनीयता और प्रतिभा है जो उन्हें इस शो के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है। बहुत से लोग लोकप्रिय हो सकते हैं लेकिन सभी में ईमानदारी और प्रतिभा नहीं है।”

कुछ दिनों पहले, करण ने शो में डॉक्टर की भूमिका निभाने पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था-“मैं विशेष रूप से भाषा को सहज और सरल, फिर भी चिकित्सकीय रूप से सही बनाने के लिए कई डॉक्टरों और सर्जनों से बात करने की कोशिश करता हूं। साथ ही हमारे रचनात्मक निर्देशक और निर्माता संदीप सिकंद ने किरदार के लिए कई शोध किए हैं और यह बहुत मददगार है।”

https://www.instagram.com/p/BzGmMjlgUT6/?utm_source=ig_web_copy_link

शो को दर्शको से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। शो का कांसेप्ट ये है कि कैसे दोनों अलग अलग पेशे में होने के कारण एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते और कैसे दोनों की प्रेम-कहानी शुरू होती है।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *