Sun. Apr 28th, 2024
'एवेंजर्स एंडगेम' को पछाड़, 'कबीर सिंह' बनी गूगल 2019 की सबसे ज्यादा खोजी गयी फिल्म

गूगल इंडिया ने 2019 के लिए अपनी ट्रेंड लिस्ट जारी की, जिसमें वर्ष की शीर्ष 10 सबसे अधिक खोजी जाने वाली फिल्में शामिल हैं। इस सूची में हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों फिल्में शामिल हैं, जो फिल्म थिएटरों में बहुत बड़ी सफलता थी। गूगल के फैसले के अनुसार, शाहिद कपूर स्टारर ‘कबीर सिंह‘ 2019 की भारत में गूगल पर सबसे अधिक खोजे जाने वाली फिल्म बन गयी है। यहां तक कि उसने ‘एवेंजर्स एंडगेम’ को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां, सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से एक, जो भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड ग्रॉसर भी थी, दूसरे स्थान पर रही।

इस लिस्ट में 2019 की सभी शीर्ष फिल्में शामिल हैं, जिसमें ‘गली बॉय’, ‘सुपर 30’, ‘मिशन मंगल’, ‘कैप्टन मार्वल’ और ‘जोकर’ शामिल हैं। जबकि इस लिस्ट में बॉलीवुड फिल्मों की एक उचित संख्या शामिल है, अगर हम शीर्ष पांच नामों को देखें, तो आश्चर्यजनक रूप से कुछ ही भारतीय फिल्में हैं जिन्होंने खोज इंजन के लिए अपना रास्ता बनाया। पिछले साल की लिस्ट के विपरीत, जिसमें 5 में से 4 फिल्में हिंदी थीं, जैसे कि ‘बाघी 2’, ‘रेस 3’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’।

कबीर सिंह से सम्बंधित इतने विवादों के बावजूद, गूगल के विश्लेषण से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि भले ही समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा फिल्म के खिलाफ काफी सवाल उठाए गए थे, फिर भी यह फिल्म दर्शको के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ने में नाकामयाब रही है। भले ही इस फिल्म की कहानी, विषय और महिलाओं के चित्रण की आलोचना की गई थी, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और शाहिद को उनके अभिनय कौशल के लिए सराहा गया था।

गूगल पर 2019 में शीर्ष 10 सबसे अधिक खोजी गई फिल्म देखें:

  1. कबीर सिंह
  2. एवेंजर्स एंडगेम
  3. जोकर
  4. कैप्टन मार्वल
  5. सुपर 30
  6. मिशन मंगल
  7. गली बॉय
  8. वॉर
  9. हाउसफुल 4
  10. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *