Mon. May 6th, 2024
द कपिल शर्मा शो: कपिल शर्मा ने किकू शारदा और रेमो डीसूज़ा के साथ मनाया जन्मदिन

आज से दो दिन बाद, कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का जन्मदिन है। लेकिन उनके इस खास दिन से पहले, कपिल ने अपनी “द कपिल शर्मा शो” के परिवार के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाया।

उनके इस जश्न से कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरो में, कपिल अपने दोस्तों के साथ अच्छा वक़्त बिताते हुए दिख रहे हैं। जन्मदिन के जश्न के अवसर पर, किकू शारदा और रेमो डीसूज़ा भी मौजूद थे।

इस दौरान, कपिल काफी सादे कपड़ो में नज़र आये। उन्होंने सफ़ेद रंग की शर्ट के साथ पैन्ट्स पहनी हुई थी। जबकि रेमो पूरे काले कपड़ो में दिखाई दे रहे हैं और किकू ने अपने किरदार के हिसाब से ही पोशाक पहनी है।

“द कपिल शर्मा शो” के परिवार के साथ, कपिल ने भी केक भी काटा और सबको खिलाया। और केक भी कोई मामूली केक नहीं था। इस पर कपिल द्वारा निभाए सभी मशहूर किरदारों के अवतार दिखाई दे सकते हैं। कपिल 2 अप्रैल को 38 साल के हो जायेंगे। देखिये तसवीरें-

https://www.instagram.com/p/BvmLSWnADeX/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BvlSMqWAGvs/?utm_source=ig_web_copy_link

जबकि उनके पहले शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा’ दर्शकों के बीच बहुत मशहूर हुआ था और कपिल घर घर का नाम बन गए थे, वह सुनील ग्रोवर के साथ हुई लड़ाई के कारण सुर्खियों में आ गए और कई लोगों ने उनसे पल्ला भी झाड़ लिया। मगर फिर भी, उन्होंने फिर ‘द कपिल शर्मा शो’ से शुरुआत की मगर वह विवादों का शिकार बनते ही चले गए।

उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘किस किस को प्यार करू’ से डेब्यू किया था जिसे दर्शकों से बहुत प्यार मिला। मगर उनकी अगली फिल्म ‘फिरंगी’ जिसमे कपिल ने ना केवल अभिनय किया बल्कि इसका निर्माण भी किया, वह बहुत बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी। फिर उसके कुछ समय बाद, उनका शो ‘द कपिल शर्मा शो’ भी बंद हो गया।

https://www.instagram.com/p/Bvn7KxwnPUm/?utm_source=ig_web_copy_link

मगर इन सब के बाद उन्होंने फिर से टीवी पर वापसी की है। उनके शो का दूसरा सीजन बहुत ही हिट साबित हो रहा है। उन्होंने पिछले साल, दिसम्बर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी भी की थी। इन सब के बाद, हम बस यही दुआ कर सकते हैं कि ये साल कपिल के लिए सबसे बेहतर साबित हो।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *