bjp and congress

मध्य प्रदेश में 28 नवम्बर को चुनाव समाप्त हो चुके हैं जबकि राजस्थान में 7 दिसंबर को वोट डाले जायेंगे। चुनाव परिणाम तो 11 दिसंबर को घोषित होंगे लेकिन इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या 2019 लोकसभा चुनावों से पहले ये विधानसभा चुनाव ये साबित कर पायेंगे कि मोदी का जादू अब भी बरकरार है या फिर कांग्रेस मिडी की लोकप्रियता में सेंध लगा देगी।

मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश में भाजपा पिछले 15 सालों से सत्ता में है। शिवराज सिंह चौहान इस बार अपनी चौथी पारी के लिए मैदान में है। 15 सालों से मध्य प्रदेश की सत्ता में वनवास झेल रही कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंघिया और कमलनाथ के नेतृत्व में पिछले 15 सालों में पहली बार भाजपा को कड़ी टक्कर दे पाने की स्थिति में खड़ी है।

मामा की छवि लिए शिवराज सिंह चौहान को अपने किये कामो और जन कल्याणकारी योजनाओं के बल पर जीत का भरोसा है तो कांग्रेस उन्हें भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानो की दुर्दशा और सत्ता विरोधी लहर के दम पर घेरने की कोशिश कर रही है।

न्यू चैनलों द्वारा कराये गए ओपिनियम पोल में भाजपा की जीत के दावे किये जा रहे हैं। एक ओर जहाँ टाइम्स नाउ -वॉर रूम स्ट्रेटेजी और न्यूज़ नेशन भाजपा की जीत का पूर्वानुमान लगा रहे हैं वहीँ एबीपी न्यूज-सी वोटर कांग्रेस की जीत का दावा कर रहा है।

पार्टीटाइम्स नाउ-वॉर रूमएबीपी न्यूजन्यूज नेशन
भाजपा142108109-113
कांग्रेस77122107 -111

 

राजस्थान  

राजस्थान हर 5 साल बाद सत्ता बदलने के लिए जाना जाता है। 1993 के बाद से हर 5 साल पर सत्ता भाजपा से कांग्रेस और कांग्रेस से भाजपा को आती रही है। 2013 में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा जहाँ लोकसभा चुनाव से पहले 25 लोकसभा की सीटों वाला ये महत्वपूर्ण राज्य बचाना चाहती है वहीँ सचिन पायलट और अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस, भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए बेकरार है।

बेरोजगारों, किसानो की दुर्दशा और वसुंधरा राजे के सरकार चलाने के तानाशाही रवैये को मुद्दा बना जहाँ कांग्रेस गद्दी भाजपा के हाथों से छीनना चाहती है वही वसुंधरा अपने कामो के दम पर लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का ख्वाब देख रही है।

राज्य में वसुंधरा के खिलाफ एक सत्ता विरोधी लहर है और इसी कारण सभी ओपिनियन पोल इस बार कांग्रेस की वापसी के दावे कर रहे हैं। एबीपी न्यूज, टाइम्स नाउ- वॉर रूम और न्यूज नेशन ने अपने ओपिनियन पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिया है।

पार्टीटाइम्स नाउ-वॉर रूमन्यूज नेशनएबीपी न्यूज -सी वोटर
भाजपा7571-7556
कांग्रेस115113-117142
अन्य1010-142

By आदर्श कुमार

आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *