Sun. May 5th, 2024
    तुर्की के राष्ट्रपति

    तुर्की के राष्ट्रपति रिचप तैयब एर्डोगन ने अपने रुसी समकक्षी व्लादिमीर पुतिन से गुरूवार को कहा कि “सीरिया के इदलिब क्षेत्र में अधिक नागरिको के संरक्षण के लिए और तुर्की में शरणार्थियों को संख्या को रोकने के लिए संघर्षविराम की आवश्यकता है।”

    एर्डोगन ने पुतिन से फ़ोन पर कहा कि सीरिया को राजनीतिक समाधान की जरुरत है। इदलिब में जारी संघर्ष से अंकारा और मॉस्को के बीच मतभेद उपजे हैं। क्रेमलिन ने स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में कुछ संघर्षों का जारी रहना जरुरी है।

    क्रेमलिन ने कहा कि “इदलिब को स्थिर करने के हमारे संयुक्त कार्य में तेज़ी की महत्वता को भी ध्यान में  रखना चाहिए इसमें आतंकी समूहों को तटस्थ करने की प्रभावी कार्रवाई भी शामिल है।” सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद विद्रोहियों के आखिरी गढ़ को भी अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं।

    बीते वर्ष सितम्बर में मॉस्को और तुर्की ने इदलिब को सैन्य रहित क्षेत्र रखने के लिए एक समझौता किया था लेकिन रूस ने अप्रैल में हवाई हमला कर संघर्षविराम समझौते को तोड़ दिया था।

    मॉस्को ने इदलिब में भारी हथियारो से वार किया था और इसमे के नागरिकों की भी मौत हुई थी। संधि के टूटने के बाद चरमपंथियों पर हमला को तेज ककर दिया गया था। मॉस्को ने कहा की नुसरा फ्रंट ग्रुप से संबंधित चरमपंथियों का अधिकतर क्षेत्र पर नियंत्रण था।

    हमले के कारण लोग विस्थापित हो रहे हैं और भयवाह मानवीय तबाही की डर बना हुआ है। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को बमबारी रोकने का आग्रह किया था। अप्रैल में सरकार ने हमलो की स्नाख्या को बढ़ा दिया था और इसके बाद नागरिकों की मृत्यु की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
    अप्रैल में संघर्ष की शुरुआत से इदलिब से 270000 लोग विस्थापित हुए हैं और सहायता विभागों को मज़बूरन कुछ क्षेत्रों में अपना कार्य स्थगित करना होगा। 28 अप्रैल को 23 स्वास्थ्य केन्द्रो को निशाना बनाया गया था

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *