Thu. May 2nd, 2024
एकता कपूर के आगामी थ्रिलर शो 'हैवान' में परम सिंह और रिद्धिमा पंडित आ सकते हैं नज़र

एकता कपूर (Ekta Kapoor) टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल और अनुभवी निर्माता हैं। उनके एक साथ कई शो पर प्रसारित होते हैं और कमाल की बात ये है कि वे सभी शो दर्शको के बीच सुपरहिट बन जाते हैं। लेकिन लग रहा है कि निर्माता के पास आराम करने का जरा भी वक़्त नहीं है क्योंकि ऐसा पता चला है कि वह एक और टीवी शो पर काम कर रही हैं।

पिंकविला की खबर के अनुसार, एकता फ़िलहाल एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर पर काम कर रही हैं जिसमे परम सिंह (Param Singh) और रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) अहम किरदार निभाएंगे। कहा गया है कि अस्थायी रूप से शो का शीर्षक ‘हैवान’ होगा जिसमे परम पहले कभी न देखे जाने वाले अवतार में नज़र आयेंगे।

Image result for Param Singh

नवीनतम खबरों के अनुसार, फ़िलहाल बातचीत चल रही है और जहाँ तक परम का सवाल है तो वह जल्द ही शो साइन भी कर सकते हैं और फिर आधिकारिक घोषणा कर देंगे। इस दौरान, बहू हमारी रजनीकांत फेम रिद्धिमा अभी भी निर्माताओं से शो के लिए बातचीत ही कर रही हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि निर्माताओं को परम के रूप में एक सही विकल्प मिला है और उन्हें इस भूमिका के लिए साइन किया गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि शेष कलाकारों के बारे में बातचीत अभी भी जारी है और इसमें प्रमुख महिला, रिद्धिमा शामिल हैं।

जबकि निर्माता जल्द ही चीजों को अंतिम रूप देने की उम्मीद कर रहे हैं, यह शो एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमता है जो अपने प्रयोग के गलत होने के बाद हैवान बन जाता है। द्वि-साप्ताहिक प्रसारित होने वाले शो में, हम परम को एक नए अवतार में देखेंगे। एकता पहले भी ऐसे कई शो को सफलतापूर्वक चला चुकी हैं जिसकी कहानी विचित्र और सुपरनैचुरल होती है इसलिए ज़ाहिर तौर पर, दर्शक इस शो के लिए भी उत्साहित हो जायेंगे।

Related image

परम को आखिरी बार ‘मरियम खान- रिपोर्टिंग लाइव’ में देखा गया था और प्रशंसक निश्चित रूप से उनकी वापसी के बारे में उत्साहित होंगे चूँकि वह अपने स्टार को इतने अलग अवतार में जो देख पाएंगे।

जबकि रिद्धिमा आखिरी बार एकता की वेब सीरीज ‘हम’ में दिखाई दी थी।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *