Sun. Apr 28th, 2024
हृतिक रोशन का जन्मदिन, पहला वेतन

दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुषों की सूची में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने पहले स्थान पर जगह बना ली है। इसमें कोई शक नहीं है कि हृतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे आकर्षक अभिनेताओं में से एक हैं। हृतिक के व्यक्तित्व और उनके नृत्य के लाखो फैन्स हैं।

भारत में ही नहीं हृतिक ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है। फ़िल्म ‘कहो ना प्यार है’ से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फ़िल्में दी।

worldstopmost.com नामक एक वेबसाइट के द्वारा हृतिक को दुनिया के सबसे ज्यादा आकर्षक 10 अभिनेताओं की सूची में रखा गया है। इस सूची में उन्होंने रोबर्ट पैटीनसन और टॉम हिद्दलेस्टोन, हेनरी केविल, कृष इवांस आदि को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा हृतिक रोशन 2011-2012 में दुनिया के सबसे सेक्सी एशियाई आदमी का भी खिताब जीत चुके हैं।

हृतिक की आखिरी फ़िल्म ‘काबिल’ थी जिसमें वह यामी गौतम के साथ थे। इस फ़िल्म में उन्होंने एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया था। उनकी अगली फ़िल्म ‘सुपर 30’ 25 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है।

https://www.instagram.com/p/BnWJPNtB7Pd/

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *