Tue. May 7th, 2024
    rain

    लखनऊ, 3 अगस्त (आईएएनएस)| मानसून की धीमी रफ्तार ने उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी को बढ़ा दिया है। राज्य के कई स्थानों में 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बादलों की आवाजाही बरकार रहेगी। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ेगी। कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के अंदर हल्की बारिश होने की संभावना है।

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य के कई और हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। शुरुआत में, राज्य के दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियां अधिक होंगी। इसके बाद कई अन्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

    आगरा का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, कानपुर का 27 डिग्री, फैजाबाद का 26 डिग्री, बहराइच का 26 डिग्री, बरेली का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    वहीं, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *