Sat. May 4th, 2024
    voting

    नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को यहां की जिन 13 सीटों पर मतदान होना है, उनमें से सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को बहुजन समाज पार्टी(बसपा)-समाजवादी पार्टी(सपा) महागठबंधन से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ेगा।

    2014 में भाजपा ने इन सात सीटों में से छह पर कब्जा जमाया था। अगर पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान सपा व बसपा को मिलने वाले मतों पर गौर करें तो, भाजपा शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिसरिख, ईटावा, झांसी और कन्नौज में हार जाएगी। कन्नौज वैसे भी डिंपल यादव की वजह से सपा की झोली में है। पिछली बार डिंपल ने भले ही कम मतों से जीत दर्ज की थी, लेकिन इसबार बसपा के समर्थन से जीत का अंतर बढ़ सकता है।

    भाजपा दूसरी तरफ उन्नाव, फरूखाबाद, कानपुर, अकबरपुर, जालौन और हमीरपुर में बेहतर स्थिति में है। अगर सपा व बसपा का समर्थन आधार बना रहता है, तो भाजपा 2014 के 80 में से 71 सीटों के प्रभावशाली आंकड़े में से चौथे चरण की छह सीटों पर हार सकती है।

    2014 में मध्य उत्तर प्रदेश की 13 में से 12 सीटों पर भाजपा ने आसानी से कब्जा जमाया था। इसबार यहां कांग्रेस और सपा से अलग हुए शिवपाल यादव का प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक एलायंस(पीडीए) अलग से चुनाव मैदान में है, जिससे मुकाबला बहुकोणीय हो गया है।

    चौथे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की सीटों का विस्तृत विश्लेषण इस प्रकार है :

    2014 में शाहजहांपुर-

    विजेता : कृष्णा राज(भाजपा) : 525,132 मत

    उमेद सिंह कश्यप(बसपा) : 289,603 मत

    मिथिलेश कुमार(सपा) : 242,913

    (सपा व बसपा मिलाकर कुल मत 532,516)

    2019 में उम्मीदवार

    अरुण कुमार सागर : भाजपा

    ब्रह्म स्वरूप सागर : संप्रग

    अमर चंद्र जौहर : महागठबंधन

    नरवीर फौजी : पीडीए(शिवपाल यादव की पार्टी)

    2014 में खीरी :

    विजेता : अजय कुमार(भाजपा), 398,578 मत

    अरविंद गिरी(बसपा) : 288,304 मत

    रविप्रकाश वर्मा(सपा) : 160,112

    सपा, बसपा मिलाकर कुल मत 4,48,426

    2019 में उम्मीदवार

    अजय कुमार मिश्रा : भाजपा

    जफर अली नकवी : संप्रग

    डॉ. पूर्वी वर्मा : महागठबंधन

    श्रीकृष्णा वर्मा : पीडीए

    2014 में हरदोई :

    विजेता : अंशुल वर्मा(भाजपा) 3,60,501

    उषा वर्मा(सपा): 276,543

    शिव प्रसाद वर्मा(बसपा) : 279,158

    सपा व बसपा मिलाकर कुल मत 555,701

    2019 में उम्मीदवार

    जयप्रकाश : भाजपा

    विरेंद्र कुमार वर्मा : संप्रग

    उषा वर्मा : महागठबंधन

    संजय भारतीय : पीडीए

    2014 में मिसरिख

    विजेता : अंजु बाला(भाजपा) : 412,575

    अशोक कुमार रावत(बसपा) : 325,212

    जयप्रकाश(सपा) : 194,759

    सपा और बसपा मिलाकर कुल मत 519971

    2019 में उम्मीदवार

    अशोक कुमार रावत : भाजपा

    मंजरी राही : संप्रग

    डॉ. नीलू सत्यार्थी : महागठबंधन

    अरुण कुमार कोईरी : पीडीए

    2014 में उन्नाव :

    विजेता : साक्षी महाराज(भाजपा) : 518,834 मत

    अरुण शंकर शुक्ला(सपा) : 208,661

    ब्रजेश पाठक(बसपा) : 200,176

    सपा और बसपा मिलाकर कुल मत 408837

    2019 में उम्मीदवार

    स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी : भाजपा

    अनु टंडन : संप्रग

    अरुण कुमार शुक्ला : महागठबंधन

    सतीश कुमार शुक्ला : पीडीए

    2014 में फरूखाबाद :

    विजेता : मुकेश राजपूत(भाजपा), 406,195 मत

    रामेश्वर सिंह यादव(सपा), 255,693

    जयवीर सिंह(बसपा), 114,521

    सपा और बसपा मिलाकर कुल मत 370,214

    2019 में उम्मीदवार

    मुकेश राजपूत : भाजपा

    सलमान खुर्शीद : संप्रग

    मनोज अग्रवाल : महागठबंधन

    उदय पाल सिंह : पीडीए

    2014 में इटावा :

    विजेता : अशोक कुमार दोहरे(भाजपा), 439,646

    प्रेम दास कठेरिया(सपा), 266,700

    अजय पाल सिंह जाटव(बसपा),192,804

    सपा व बसपा को मिलाकर कुल मत 459,504

    2019 में उम्मीदवार

    डॉ. राम शंकर कठेरिया : भाजपा

    अशोक कुमार दोहरे : संप्रग

    कमलेश कठेरिया : महागठबंधन

    शंभु दयाल दोहरे : पीडीए

    2014 में कन्नौज :

    विजेता : डिंपल यादव(सपा), 489,164 मत

    निर्मल तिवारी(बसपा) 127,785

    सुब्रत पाठक(भाजपा) 469,257

    सपा व बसपा को मिलाकर कुल मत 616,949

    2019 में उम्मीदवार

    सुब्रत पाठक : भाजपा

    संप्रग : कोई उम्मीदवार नहीं

    डिंपल यादव : महागठबंधन

    पीडीए : कोई उम्मीदवार नहीं

    2014 में कानपुर :

    विजेता एम.एम. जोशी(भाजपा) 474,712

    सलीम अहमद(बसपा) 53,218

    सुरेंद्र मोहन अग्रवाल(सपा), 25,723

    सपा और बसपा को मिलाकर कुल मत 789,41

    2019 में उम्मीदवार :

    सत्यदेव पचौरी : भाजपा

    श्रीप्रकाश जयसवाल : संप्रग

    राम कुमार : महागठबंधन

    2014 में अकबरपुर :

    विजेता : देवेंद्र सिंह(भाजपा), 481,584

    अनिल शुक्ला वारसी(बसपा) 202,587

    लाल सिंह तोमर(सपा)147,002

    सपा व बसपा को मिलाकर कुल मत 349,589

    2019 में उम्मीदवार

    देवेंद्र सिंह भोले : भाजपा

    राजाराम पाल : संप्रग

    निशा सचान : महागठबंधन

    महेंद्र सिंह यादव : पीडीए

    2014 में जालौन :

    विजेता : भानु प्रताप सिंह(भाजपा), 548,631

    बृजलाल खाबरी(बसपा), 261,429

    घनश्याम अनुरागी(सपा), 180,921

    सपा व बसपा को मिलाकर कुल मत 442,350

    2019 में उम्मीदवार :

    भानु प्रताप सिंह वर्मा : भाजपा

    बृजलाल खाबरी : संप्रग

    पंकज सिंह : महागठबंधन

    2014 में झांसी :

    विजेता : उमा भारती, 575,889

    डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव(सपा) 385,422

    अनुराधा शर्मा(बसपा): 213,792

    सपा व बसपा को मिलाकर कुल मत 599,214

    2019 में उम्मीदवार :

    अनुराग शर्मा : भाजपा

    शिव शरण सिंह : संप्रग

    श्याम सुंदर सिंह यादव : महागठबंधन

    जगत विक्रम सिंह राजपूत : पीडीए

    2014 में हमीरपुर :

    कुंवर पुष्पेंद्र सिंह(भाजपा) : 543,884

    बिशंभर प्रसाद निषाद(सपा), 187096

    राकेश कुमार गोस्वामी(बसपा), 176,356

    सपा व बसपा को मिलाकर कुल मत 363,452

    2019 में उम्मीदवार :

    पुष्पेंद्र सिंह चंदेल : भाजपा

    प्रीतम लोधी : संप्रग

    दिलीप कुमार सिंह : महागठबंधन

    अरविंद कुमार प्रजापति : पीडीए

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *