Tue. May 7th, 2024
    बादल clouds in hindi

    लखनऊ , 4 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आस-पास गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर बादलों का आवागमन जारी रहेगा। शाम को बारिश की संभावना है। इस बार हल्की बारिश के साथ मानसून दस्तक देगा और झमाझम बरसात के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। तब तक उमस भी परेशान करती रहेगी। हल्की-फुल्की बारिश से मौसम में उमस बढ़ गई है।

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी 4 जुलाई से 7 जुलाई के बीच मानसून आने के आसार हैं, हालांकि कई स्थानों पर बादल छाए रहने की भी संभावना है।

    गुरुवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 27 डिग्री, प्रयागराज का 28 डिग्री और उन्नाव का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *