Sat. Apr 27th, 2024
    अमेरिका उत्तर कोरिया चीन रूस

    वर्तमान में उत्तर कोरिया ने पूरी दुनिया में दहशत फैला रखी है। परमाणु हथियारों व बैलिस्टिक मिसाइलों के लगातार परीक्षणों से उत्तर कोरिया विश्व के लिए वास्तविक खतरा बन गया है। हाल ही में उत्तर कोरिया मुद्दे पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एच आर मैकमास्टर ने फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत की।

    इस दौरान उत्तर कोरिया सहित कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। मैकमास्टर ने बताया कि परमाणु हथियारबंद उत्तर कोरिया अपने मित्र-राष्ट्रों रूसचीन सहित पूरी दुनिया के लिए वास्तविक खतरा बन गया है। उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों को विकसित करने से द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की अवधि में इस देश ने अस्थिर विकास किया है।

    अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एच आर मैकमास्टर ने बताया कि अमेरिका को उत्तर कोरिया ने प्रत्यक्ष रूप से तबाह करने की धमकी दे डाली है। लेकिन सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि उत्तर कोरिया से पूरी दुनिया को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

    मैकमास्टर ने उत्तर कोरिया शासन को ऐसे साम्राज्य के रूप में बताया है जिसका इरादा परमाणु हथियारों के दम पर दुनिया को ब्लैकमेल करना है। उत्तर कोरिया ने हमेशा से ही परमाणु कार्यक्रमों को अपने सहयोगी देशों से दूर रहकर चलाया है ताकि वह इन पर हावी हो सके।

    मैकमास्टर ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया है कि हमें डर है कि कहीं उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों का गलत उपयोग न करे ले या फिर गलत हाथों में न सौंप दे। उत्तर कोरिया तानाशाह परमाणु हथियारों को बेच भी सकता है।

    अमेरिका वैश्विक चुनौतियों का कर रहा सामना

    मैकमास्टर ने आगे कहा कि उत्तर कोरिया से खतरा सिर्फ अमेरिका, जापानदक्षिण कोरिया जैसे देशों को ही नहीं है अपितु उत्तर कोरिया के सहयोगी देश चीन व रूस को भी इससे गंभीर खतरा है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रणनीति पर बात करते हुए मैकमास्टर ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन लगातार उत्तर कोरिया पर नजर बनाए हुए है।

    इसके अलावा मैकमास्टर ने कहा कि उत्तर कोरिया का सामना करने से लेकर मध्य पूर्व में आईएसआईएस की हार व अफगानिस्तानपाकिस्तान जैसे देशों में आतंकियों को खत्म करने का प्रयास हम लगातार कर रहे है।

    अमेरिका लगातार प्रमुख चुनौतियों का सामना करता रहा है। मैकमास्टर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दल व ट्रम्प की प्राथमिकता अमेरिकी लोगों की सुरक्षा व समृद्धि प्रदान करना है।

    उत्तर कोरिया लगातार युद्ध के लिए उकसा रहा

    जाहिर है उत्तर कोरिया के परमाणु परिक्षण रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो महीनों में पहली बार उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह अपनी अभी तक की सबसे शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल हासोंग-15 का परिक्षण किया था।

    उत्तर कोरिया की इस मिसाइल ने उड़ान भरकर जापानी आर्थिक क्षेत्र में गिर गयी। इसके बाद जापान और आस-पास के देशों में दहशत का माहौल बन गया था। इसके तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे से इस बारे में बात की थी।