Mon. May 6th, 2024
इलाहाबाद स्तम्भ शिलालेख

इलाहाबाद स्तम्भ जिसे इलाहाबाद पिलर के नाम से भी जाना जाता है, अशोक के स्तंभों में से एक है।

अशोक मौर्य वंश का एक राजा था, जिसनें तीसरी सदी इसापूर्व के दौरान भारत में राज्य किया था।

इलाहाबाद स्तम्भ किसने बनवाया था?

इलाहाबाद स्तम्भ को बनाने का श्रेय अशोक को दिया जाता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इलाहाबाद स्तम्भ शिलालेख पर ज्यादातर शब्द और चिन्ह गुप्ता वंश के राजा समुद्रगुप्त से सम्बंधित हैं।

इसके अलावा 17वी शताब्दी में भारत पर राज करने वाले मुग़ल राजा जहाँगीर के भी इसपर शिलालेख हैं।

इस स्तम्भ के बारे में यह बताया जाता है कि इसे अपने निश्चित स्थान से हटाकर इलाहाबाद के किले में लाया गया था।वर्तमान में भारतीय सेना इस किले की देख रेख करती है, और आम जनता को यहाँ के कुछ स्थानों को ही देखने की इजाजत है।

इलाहाबाद स्तम्भ शिलालेख को देखनें के लिए विशेष इजाजत की जरूरत पड़ती है।

By विकास सिंह

विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *