Tue. Apr 30th, 2024
इंडोनेशिया में लैंड स्लाइड

इंडोनेशिया में आपदा की मार से जनता अभी भी जूझ रही है। इंडोनेशिया में लैंडस्लाइड से लगभग 15 लोगों की मौत हो गयी है और पश्चिमी इंडोनेशिया से दर्ज़नों लोग गायब है। राहत कर्मी अभी भी लोगों को ढूंढने में जुटे हुए हैं। वेस्ट जावा प्रांत में सोमवार शाम को लैंड स्लाइड हुआ था।

सर्च व रेस्क्यू टीम ने कहा कि उन्हें 15 लोग मृत मिले हैं और इलाके की छानबीन पर 25 लोगों के लापता होने की खबर मिली है। आपदा विभाग के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने कहा कि भारी बारिश, बिजली कटौती और जर्जर सड़के भारत मशीनों को आपदाग्रस्त इलाकों तक ले जाने से रक रही है।

उन्होंने कहा कि कई लोगों ने भी राहत प्रयासों को बाधित किया है। उन्होंने कहा सड़के बहुत ज्यादा संकरी है निसमे रहत कर्मी और एम्बुलेंस जाम में फंस जाती हैं। राहत कार्य को एक दिन के लिए रोक दिया गया था लेकिन बुधवार सुबह से इसे वापस बहाल किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस आपदा में चार लोग घायल हुए हैं और 60 अन्य लोगों को इस इलाके से बाहर निकाल दिया गया है।

इंडोनेशिया में लैंड स्लाइड सामान्य हैं और यह द्वीप प्राकृतिक आपदा और मूसलाधार बारिश के लिए सामान्य है। अक्टूबर में आई बाढ़ में 21 लोगों की मौत हो गयी थी और लैंड स्लाइड ने पश्चिमी इंडोनेशिया के सुमंत्रा द्वीप के प्रान्तों पर अप कहर बरपाया था। जून, 2016 में बाढ़ और लैंड स्लाइड से मध्य जावा प्रांत में 50 लोगों की मौत हो गयी थी।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *