Wed. May 1st, 2024
आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी की लन्दन की तसवीरें हैं बेहद रोमांटिक, देखिये यहाँ

जहाँ आजकल की दुनिया में प्यार के रिश्तो की उम्र बहुत छोटी होती है, टीवी कपल आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी सभी कसौटियों पर खरे उतरे हैं और बहुत खूबसूरत प्यार का बंधन साझा करते हैं। दोनों एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर मिले थे जहाँ दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और 6 साल से दोनों साथ हैं। दोनों हर पल, हर लम्हा और एक चीज़ साथ में मनाते हैं और एन्जॉय करते हैं।

ASHA-RITVIK

आशा और ऋत्विक फ़िलहाल लन्दन में छुटियाँ मना रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहते हैं और अक्सर लवी डवी तसवीरें साझा करते रहते हैं। दोनों ने लन्दन की भी कई तसवीरें साझा की हैं। इन दोनों के साथ, इनके बेस्ट फ्रेंड और मशहूर अभिनेता करण वाही भी गए थे। करण ने अपना जन्मदिन वही मनाया था। उनके जन्मदिन वाले दिन वह भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने गए थे।

विश्व कप 2019: करण वाही ने द ओवल में भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर कर मनाया अपना जन्मदिन

कल रात, ऋत्विक ने इंस्टाग्राम पर आशा और करण के साथ बहुत प्यार और मस्ती भरी तसवीरें साझा की हैं। उनमे से एक तस्वीर में, अभिनेता अपनी प्रेमिका आशा के साथ दिल खोलकर हसंते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही दूसरी तस्वीर में, ऋत्विक और करण वाही किसी इनसाइड जोक पर हँसते नज़र आ रहे हैं। और तीसरी तस्वीर में, तीनो मुस्कुराते हुए पोज़ दे रहे हैं। देखिये यहाँ-

KARAN-RITVIK

करण-आशा-ऋत्विक

जबकि ऋत्विक लगातार रियलिटी शो की होस्टिंग में व्यस्त थे, आशा ने टीवी से लम्बा ब्रेक लिया हुआ था। उन्होंने इस साल ही ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘बारिश’ से वापसी की है। इस वेब सीरीज में उनके साथ शर्मन जोशी भी नज़र आये थे।
ASHA-RITHVIK
अपने ब्रेक पर उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था-“इस पड़ाव में मुझे इस खूबसूरत चीज़ का अहसास हुआ कि ज़िन्दगी में कुछ भी स्थायी नहीं है। एक दिन, आपके पास सबकुछ होगा और ऐसा भी वक़्त होगा जब आपके पास कुछ नहीं होगा। ये महसूस करना महत्वपूर्ण है कि ख़ुशी सफलता पर निर्भर नहीं हो सकती। जबकि मैंने वास्तव में काम को मिस किया, मैं खुश हूँ कि मुझे ज़िन्दगी के इस अहम तथ्य को सीखने का मौका मिला।”

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *